अपडेटेड 29 April 2024 at 22:24 IST

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया

BJP दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया और कि कांग्रेस OBC आरक्षण छीनकर देश में अल्पसंख्यकों को देना चाहती है।

Follow : Google News Icon  
BJP protesting
बीजेपी का प्रदर्शन | Image: PTI/ Representative

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यहां अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस ओबीसी आरक्षण छीनकर देश में अल्पसंख्यकों को देना चाहती है।

दिल्ली भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी के सत्ता में आने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिंदू ओबीसी से आरक्षण छीनने की कोशिश करने वालों को जवाब देंगे।

प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के खिलाफ नारे लगाते हुए बैरिकेड हटा दिए और कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ गए, जबकि पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। वहां बड़ी संख्या में तैनात पुलिसकर्मी आखिरकार भाजपा प्रदर्शनकारियों को रोकने में कामयाब रहे और उनमें से कुछ को हिरासत में ले लिया। इससे पहले, कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए देश में धर्म-आधारित आरक्षण की योजना बनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह प्रस्ताव अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए है क्योंकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय अब भाजपा के साथ हैं। कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि वह दोबारा सत्ता में आने पर शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण खत्म कर देगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें- इंदौर: पर्चा वापस लेने वाले कांग्रेस उम्मीदवार पर दर्ज मामले में हत्या के प्रयास का आरोप जोड़ा - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 29 April 2024 at 22:24 IST