'टिन्नू टीपू से ही तो बात...', BJP सांसद के बयान से भड़के अखिलेश यादव ने भेजा नोटिस तो निशिकांत दुबे ने पूछे 3 सवाल, कहा-किस दस्तावेज में...

अखिलेश यादव के मानहानि नोटिस पर अब निशिकांत दुबे का जवाब आया है। उन्होंने सपा प्रमुख और उनके वकील से 3 सवाल पूछे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
akhilesh yadav Nishikant Dubey Ram Madir Donation Theft
अखिलेश यादव पर भड़के निशिकांत दुबे | Image: Social Media

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और BJP सांसद निशिकांत दुबे के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुई जुबानी जंग रूकने का नाम नहीं ले रही है। अब सपा के मानहानि नोटिस पर निशिकांत दुबे ने सवाल खड़े कर दिए है। उन्होंने अखिलेश यादव पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

निशिकांत दुबे के 'टिन्नू-टीपू' पोस्ट को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रही है। अखिलेश ने 10 मिनट में पोस्ट हटाने और FIR की चेतावनी दी थी, मगर निशिकांत दुबे ने पोस्ट हटाने से इनकार कर दिया, इसके बाद सपा के नेताओं ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत की और मानहानि का भी नोटिस भेजा। अब मानहानि नोटिस को लेकर निशिकांत दुबे ने अखिलेश यादव पर तीखा तंज कसा है।

निशिकांत दुबे ने पूछे ये तीन सवाल

अपने X पोस्ट में निशिकांत दुबे ने लिखा है, मैंने अखिलेश यादव जी को फुसलाने वाले वकील का कानूनी जवाब कल ही भेज दिया,@yadavakhilesh जी पाल जी का क्या मानहानि हुआ यह हमने पूछा? दूसरा आपका नाम किस सरकारी दस्तावेज में टीपू है ? तीसरा आप और आपकी पार्टी के लोग अकारण मुझे मानसिक प्रताड़ित कर रहे हैं उसका पूरा कानूनी खर्च आपके वकील साहब से हर्जाना लूंगा।

कैसे शुरू हुआ 'टिन्नू-टीपू' विवाद

दरअसल, इस विवाद की शुरुआत तब हुई, जब निशिकांत दुबे ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट को रीशेयर किया, जिसमें दावा किया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव और अखिलेश यादव के बीच फोन पर लगातार बातचीत होती थी। पोस्ट में दावा किया गया कि टिन्नू यादव कथित तौर पर अखिलेश यादव के नियमित संपर्क में थे। लगभग हर दिन उनसे एक या दो बार बात करते थे। इतना ही नहीं पोस्ट में यह भी कहा गया कि टिन्नू की गिरफ्तारी से एक दिन पहले उनकी और अखिलेश की तीन बार बातचीत हुई थी।

Advertisement

इसी पोस्ट को शेयर करते हुए निशिकांत दुबे ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए लिखा, "टिन्नू टीपू से ही तो बात कर रहा था?" इसके बाद से ही अखिलेश यादव और निशिकांत दुबे के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई। अब मामला FIR और मानहानि नोटिस तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें:  'दफना दो या कहीं भी...', प्रभास की मां ने बेटे का शव लेने से किया इनकार

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड