'बच्चों की झूठी कसम से लेकर अन्ना को धोखे तक...',मनोज तिवारी ने केजरीवाल से पूछे 5 तीखे सवाल

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली की जनता को दर्द के आंसू रुलाए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Manoj Tiwari
मनोज तिवारी | Image: PTI

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे देने के बाद अब जनता के बीच पहुंचकर खोया विश्वास जीतने की कोशिश कर रहे हैं। रविवार, 22 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित जनता की अदालत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी और RSS के खिलाफ जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत ( Mohan Bhagwat ) से पांच सवाल पूछा था। अब उनके सवालों पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल से 5 सवाल पूछे हैं।


केजरीवाल के आरोपों पर पलटवार करते भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, उन्होंने दिल्ली की जनता को दर्द के आंसू रुलाए हैं। आज मैं अरविंद केजरीवाल के सारे छल-प्रपंच छोड़कर उनसे 5 सवाल पूछना चाहता हूं- 1)अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे को धोखा क्यों दिया? 2)अरविंद केजरीवाल ने किरण बेदी, कुमार विश्वास, राजकुमार आनंद का भरोसा क्यों तोड़ा? 3) कांग्रेस के साथ गठबंधन करके अपने बच्चों की कसम को क्यों तोड़ा, उनसे विश्वासघात क्यों किया?

मनोज तिवारी ने केजरीवाल से पूछे ये सवाल

मनोज तिवारी ने केजरीवाल से चौथा सवाल किया, लोकपाल को अपना आदर्श बताया था लेकिन आज तक उन्होंने लोकपाल की नियुक्ति के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने अपने आदर्शों को क्यों धोखा दिया? 5)अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार विरोधी मंच बनाकर राजनीति में आए थे पर आज आपकी सरकार ने जन भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए देशवासियों की वैकल्पिक राजनीति की उम्मीद से विश्वासघात क्यों किया? हमारे इन 5 प्रश्नों का उत्तर दें क्योंकि ये 5 प्रश्न जनता के प्रश्न हैं।

केजरीवाल ने RSS पर लगाया गंभीर आरोप

मनोज तिवारी ने कहा कि ये पांचों सवाल सिर्फ मेरे नहीं बल्कि दिल्ली की जनता भी ये जानना चाहती है और वो इन सवालों से बचकर भाग नहीं सकते, क्योंकि उन्होंने दिल्ली में साढ़े 9 साल तक सरकार चलाई है। बता दें कि जनता की अदालत कार्यक्रम में बोलते हुए केजरीवाल ने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर बीजेपी का संरक्षण करने का आरोप लगाया था।

Advertisement

यह भी पढ़ें:मौलाना तौकीर रजा ने PM मोदी के खिलाफ उगला जहर, RSS को बताया आतंकवादी संग

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड