राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे भाजपा सांसद बिधूड़ी, रविशंकर करेंगे समर्थन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करने के लिए दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी को चुना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi LOP Ramvir Bidhuri
रामवीर सिंह बिधूड़ी | Image: X

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करने के लिए दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी को चुना है।

बिहार के पटना साहिब से पार्टी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।

भाजपा द्वारा प्रस्ताव पेश करने और उसका समर्थन करने के लिए दोनों सांसदों को चुने जाने के राजनीतिक मायने देखे जा रहे हैं क्योंकि दिल्ली में पांच फरवरी को इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं।

हर साल बजट सत्र के पहले भाग में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होती है।

Advertisement

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट में आयकर में छूट और बिहार के लिए विकास संबंधी कदमों के माध्यम से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई, वहीं विपक्षी दलों ने इन पहलों को दिल्ली और बिहार में चुनाव को ध्यान में रखकर की गई घोषणाएं करार दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 31 जनवरी को संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड