आतिशी के CM बनते ही बवाल, सांसद बांसुरी स्वराज का बड़ा आरोप- दिल्ली की इकोनॉमी के विध्वंस के लिए...
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली वित्त विभाग की एक रिपोर्ट को लेकर नई सीएम आतिशी पर तीखा हमला बोला है।
- भारत
- 3 min read

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जिम्मेदारी आतिशी के कंधों पर दी है। विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली की नई सीएम ने वित्त विभाग की एक रिपोर्ट पेश की थी। अब बीजेपी इसे लेकर AAP पर हमलावर है। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आप की सरकार पर दिल्ली की अर्थव्यवस्था को विध्वंस करने का आरोप लगाया है।
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने दिल्ली की खराब आर्थिक हालत के लिए AAP सरकर को जिम्मेदार ठहराया है। BJP राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए बांसुरी ने कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था के विध्वंस के लिए अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी की सरकार और दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी पूरी तरह जिम्मेदार हैं जो दिल्ली की वित्त मंत्री भी हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की कैग से जांच करवाने की भी मांग की है।
दिल्ली की अर्थव्यवस्था को AAP ने विध्वंस किया- बांसुरी स्वराज
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, "कल दिल्ली वित्त विभाग की एक रिपोर्ट आई है। दिल्ली वित्त विभाग की इस रिपोर्ट से ये स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था के विध्वंस के लिए अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी की सरकार और दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी पूरी तरह जिम्मेदार हैं जो दिल्ली की वित्त मंत्री भी हैं। 31 साल में पहली बार दिल्ली का बजट घाटे में है। दिल्ली में जो खर्चा है वो दिल्ली की आय से कहीं ज्यादा है। यह घाटा जानबूझकर हुआ है।
दिल्ली सरकार जनता को भ्रमित करना चाहती थी -बांसुरी
बांसुरी ने आगे कहा कि जब विधानसभा के पटल पर ये बजट पारित किया गया तो तत्कालीन वित्त मंत्री अतिशी ने दिल्ली के बजट के आधिक्य होने के दावे किए थे। आवश्यक बुनियादी ढांचों से संबंधित कई बड़े खर्चों का दिल्ली के बजट में प्रावधान ही नहीं किया गयाये जानबूझकर किया गया क्योंकि दिल्ली सरकार जनता को भ्रमित करना चाहती थी कि दिल्ली के पास आधिक्य पैसा है।
Advertisement
बस मार्शल की बहाली पर बांसुरी ने क्या कहा?
बासुंरी स्वराज ने आगे कहा कि आतिशी जी, केजरीवाल और AAP को पता था कि दिल्ली के पास पैसे की किल्लत है, इसलिए अचानक उन्होंने एक पन्ने का आर्डर निकला और 1 हजार से अधिक बस मार्शल को बड़ी क्रूरता और निर्ममता से नौकरी से निकाल दिया और उनकी 6 महीने की सैलरी उन्हें नहीं दी।