अपडेटेड 13 May 2024 at 23:33 IST

छात्र नेता से की शुरुआत, वित्त मंत्री से लेकर डिप्टी सीएम तक बने... ऐसा रहा सुशील मोदी का सियासी सफर

Bihar की राजनीति में सुशील कुमार मोदी एक बड़ा चेहरा रहे हैं। उनकी गिनती बीजेपी के दिग्गज नेताओं में होती रहीं।

Follow : Google News Icon  
Sushil Modi
सुशील मोदी का राजनीतिक सफर | Image: X

Sushil Modi Death News: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कैंसर से जंग हार गए। सोमवार (13 मई) रात उनके निधन की  दुखद खबर सामने आईं। दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस लीं। 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

सुशील मोदी गले के कैंसर से जूझ रहे थे। बीते महीनों से ही उन्होंने कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी साझा की थीं। बीजेपी नेता ने एक पोस्ट में लिखा था, "पिछले 6 महीने से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊंगा। PM मोदी को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।"

दिग्गज नेताओं में होती हैं गिनती

बिहार की राजनीति में सुशील कुमार मोदी एक बड़ा चेहरा रहे हैं। उनकी गिनती बीजेपी के दिग्गज नेताओं में होती रहीं। वह बिहार में कई अहम पदों को संभालते नजर आए हैं। सुशील मोदी बिहार कैबिनेट में उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रह चुके हैं।

उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से एक छात्र नेता के तौर पर की थीं। साल 1973 में सुशील मोदी छात्रसंघ महासचिव भी बने थे। इसके बाद 1974 में उन्होंने बिहार छात्र आंदोलन का नेतृत्व किया। बता दें कि जेपी आंदोलन और आपातकाल के दौरान इनकी पांच बार गिरफ्तारी भी हुई है।

Advertisement

1990 में पहली बार बने विधायक

साल 1990 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद उन्हें साल 1995 और 2000 में भी विधायक चुना गया। सुशील मोदी 1996 से 2004 तक बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे हैं। साल 2004 के उन्होंने लोकसभा चुनाव में भागलपुर से जीत हासिल की थीं। हालांकि बाद में सांसद का पद छोड़ दिया था। साल 2005 से 2013 तक सुशील मोदी बिहार सरकार में उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री बने रहे। साल 2017 में उन्हें एक बार फिर राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया था। इसके बाद साल 2020 में पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था।

5 जनवरी 1952 को सुशील मोदी का जन्म पटना में हुआ था। उनके पिता मोती लाल मोदी और माता का नाम रत्ना देवी था। सुशील मोदी ने ईसाई धर्म में शादी की थीं। उनकी पत्नी का नाम जेस्सी सुशील मोदी हैं। उनके दो बेटे हैं उत्कर्ष तथागत और दूसरे का नाम अक्षय अमृतांक्षु है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: होर्डिंग गिरने से 4 की मौत; CM ने 5 लाख के मुआवजे का किया ऐलान

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 May 2024 at 23:33 IST