अपडेटेड 21 August 2024 at 22:06 IST
दिल्ली जलभराव पर बीजेपी पार्षदों का हंगामा, मेयर शेली ओबेरॉय और मंत्री आतिशी के खिलाफ प्रदर्शन
BJP Councillors Protest: दिल्ली में जलभराव की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पार्षदों ने सिविक सेंटर में जमकर हंगामा काटा है।
- भारत
- 3 min read

BJP Councillors Protest: दिल्ली में जलभराव की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पार्षदों ने सिविक सेंटर में जमकर हंगामा काटा है। उन्होंने दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय और मंत्री आतिशी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर निगम और सरकार जलभराव के मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान बीजेपी पार्षदों ने सिविक सेंटर में नारेबाजी की और मांग की कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
दिल्ली नगर निगम के सदन में जोरदार हंगामा
बुधवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) के सदन में जोरदार हंगामा हुआ, जिसमें विपक्षी पार्षदों ने महापौर शैली ओबेरॉय पर कार्यवाही में देरी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। विभिन्न मुद्दों पर प्रदर्शन करने वाले कुछ पार्षदों को महापौर ने निलंबित भी कर दिया। एक वीडियो में दिख रहा है कि विपक्षी पार्षद हाथ में होर्डिंग और बैनर लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और महापौर शैली ओबेरॉय का इस्तीफा मांग रहे हैं।
महापौर हाय हाय के लगाए नारे
महापौर शैली ओबेरॉय के सदन में पहुंचने के बाद जोरदार नारेबाजी हुई, लेकिन इसके तुरंत बाद बैठक 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के पार्षद, शैली ओबेरॉय और आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारे लगाते हुए सदन में आसन के सामने आ गए। उन्होंने ‘महापौर हाय हाय’ और ‘भ्रष्ट महापौर शर्म करो’ जैसे नारे लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की। विरोध के कारण सदन की कार्यवाही दूसरी बार 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। महापौर ने बीजेपी के पार्षद पंकज लूथरा (झिलमिल वार्ड), गजेंद्र सिंह दलाल (मुंडका) और अमित नागपाल (पीतमपुरा) को सस्पेंड कर दिया गया।
Advertisement
बीजेपी पार्षदों ने बैठक कक्ष के बाहर दिया धरना
खबरों के मुताबिक, बैठक निर्धारित समय दोपहर 2 बजे के बजाय 50 मिनट से ज्यादा की देरी से शुरू हुई और विरोध के कारण पहले 2:55 बजे 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। बैठक शुरू होने से पहले बीजेपी पार्षदों ने बैठक कक्ष के बाहर धरना दिया। उन्होंने दिल्ली नगर निगम में दलित महापौर की लंबित नियुक्ति, कूड़ा हटाने में देरी, जलभराव और स्थायी समिति के गठन सहित कई अलग अलग मुद्दों पर नारेबाजी की, जिसके बाद नगर निगम कार्यालय में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 21 August 2024 at 16:23 IST