'भाजपा ने गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी, झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया', हेमंत सोरेन का आरोप

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि भाजपा ने करीब दो दशक तक ‘‘राज्य को नींबू की तरह निचोड़ा’’ और गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है।

Follow : Google News Icon  
Uniform Civil Code won't be allowed in Jharkhand, says CM Hemant Soren
Uniform Civil Code won't be allowed in Jharkhand, says CM Hemant Soren | Image: ANI

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि भाजपा ने करीब दो दशक तक ‘‘राज्य को नींबू की तरह निचोड़ा’’ और गरीब राज्यों की कमर तोड़ दी है।

सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार विधायकों, सांसदों की खरीद-फरोख्त करके और सरकारें गिराकर ‘‘डबल इंजन’’ वाली सरकारें बनाती है और देश के संघीय ढांचे को नष्ट कर रही है।

'भाजपा ने पिछले 20 सालों में झारखं को नींबू की तरह निचोड़ा'

सोरेन ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ विशेष साक्षात्कार में दावा किया, ‘‘भाजपा ने पिछले 20 वर्षों में झारखंड को नींबू की तरह निचोड़ दिया लेकिन अब यह बंद होना होगा। गाय को हम खिलाते हैं और दूध वे ले जाते हैं। अब इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने झारखंड की संपदा को लूटा। यह विडंबना ही है कि खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड सबसे गरीब राज्यों में से एक बन गया है।’’

CM सोरेन ने लगाया आरोप

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हम संसाधनों - कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट, डोलोमाइट से समृद्ध हैं लेकिन हमारा राजस्व संग्रह केंद्र सरकार की जीएसटी व्यवस्था से बाधित है जिसने झारखंड जैसे राज्यों की कमर तोड़ दी है। इसने हमारी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ नहीं किया।’’

Advertisement

सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बार-बार पत्र लिखने के बावजूद राज्य को 1.36 लाख करोड़ रुपये का कोयला बकाया अभी तक नहीं चुकाया गया है।

'सत्ता हथियाने के लिए विभाजनकारी राजनीति…'

उन्होंने भाजपा पर ‘‘सत्ता हथियाने के लिए विभाजनकारी राजनीति, हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण और सांप्रदायिक घृणा के तय एजेंडे’’ पर काम करने का आरोप लगाया तथा दावा किया कि यह देश का दुर्भाग्य है कि स्वस्थ राजनीतिक प्रतिस्पर्धा खत्म हो रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Lucknow : कार अनियंत्रित होकर एक अन्य वाहन से टकराई, तीन की मौत

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड