केजरीवाल के रामायण ज्ञान पर महाभारत! 'सीता को छोड़ गए राम... हिरण बनकर आया रावण वाले बयान पर BJP ने जमकर घेरा

BJP Attacked on Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने एक चुनावी सभा में रामायण के एक प्रसंग का जिक्र किया था जिसे लेकर अब वह बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal/ virendra sachdeva
Arvind Kejriwal/ virendra sachdeva | Image: PTI

BJP Attacked on Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक चुनावी सभा में रामायण के एक प्रसंग का जिक्र किया था जिसे लेकर अब वह बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि एक अधर्मी ने रामायण की गलत व्याख्या की और रामायण का मजाक उड़ाया है।

दरअसल, बीते दिन यानि 20 जनवरी को अरविंद केजरीवाल ने विश्वास नगर में अपना संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 'एक दिन भगवान राम खाने का इंतजाम करने जंगल में गए। वो माता सीता को झोपड़ी में ही छोड़ गए और लक्ष्मण को माता सीता की रक्षा करने को कहा। इतने में रावण सोने का हिरण बनकर आया।'

बीजेपी भी सोने की हिरण की तरह- केजरीवाल

केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बीजेपी वाले भी सोने की हिरण की तरह हैं। इनके चक्कर में मत आ जाना... नहीं तो आप सभी का हरण हो जाएगा। सोने के हिरण के चक्कर में झुग्गीवाले न पड़ जाएं। 

'अधर्मी ने रामायण की गलत व्याख्या की…'

अरविंद केजरीवाल के रामायण की गलत व्याख्या करने पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'आज हमने भगवान से कहा है कि दिल्लीवासियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। एक व्यक्ति जिसने दिल्ली का नेतृत्व किया है ऐसे अधर्मी ने रामायण की गलत व्याख्या की और रामायण का मजाक उड़ाया ये निंदनीय हैं। उपवास इसलिए है कि मेरे दिल्ली वासी सुखी और शांति से रहें...'

Advertisement

फर्जीवाल का रामायण पर अजब-गजब ज्ञान- बिधूड़ी 

वहीं बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताते हुए उनके बयान का एक क्लिप जारी किया। इसके साथ ही लिखा, 'चुनावों में मंदिर-मंदिर जाने का ढोंग करने वाले फर्जीवाल का रामायण पर अजब-गजब ज्ञान। 'श्री रामचंद्र जब वन में खाना ढूंढने गए तब रावण सोने का हिरण बनकर आया और माता सीता का हरण करके ले गया..”

बिधूड़ी ने आगे लिखा, ‘शर्म आनी चाहिए केजरीवाल जी, इस तरह सनातन का मखौल उड़ाते हुए। एक तरफ आप दिल्ली में विश्वस्तरीय शिक्षा मॉडल का ढोल पीटते हैं और दूसरी तरफ आपको रामायण का ही ज्ञान नहीं...।’

Advertisement

हिरण का भेष रावण ने नहीं बल्कि…

असल में हिरण का भेष रावण ने नहीं बल्कि मारीच ने धरा था। वहीं केजरीवाल ने कहा कि भगवान राम खाने का इंतजाम करने जंगल गए थे। लेकिन, वह खाने का इंतजाम करने नहीं, बल्कि सोने के हिरण का पीछा करने गए थे। 

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने हैं। इस बीच बीजेपी और आम आदमी पार्टी में एक दूसरे पर हमलावर है। बता दें कि नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।

यह भी पढ़ें: BPSC Protest: 'वे सुलझे व्यक्ति और नेता...', प्रशांत किशोर ने की चिराग पासवान की तारीफ, BJP-JDU से मांगा जवाब
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड