Bihar: लालू यादव पर उनके साले सुभाष यादव का बड़ा आरोप, 'किडनैपिंग के बाद CM आवास में होता था सेटलमेंट'
RJD प्रमुख लालू प्रसाद के साले सुभाष यादव ने आरोप लगाया कि जब उनके जीजा एवं बहन राबड़ी देवी बिहार के CM थे, तब सीएम आवास से अपहरण के बाद ‘सेटलमेंट (सौदेबाजी)’ होता था।
- भारत
- 1 min read

Lalu Yadav Jangal Raj: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद के साले सुभाष यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि जब उनके जीजा एवं बहन राबड़ी देवी बिहार के मुख्यमंत्री थे, तब मुख्यमंत्री आवास से अपहरण के बाद ‘सेटलमेंट (सौदेबाजी)’ होता था।
सुभाष ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान आरोप लगाया के राजद शासन काल के दौरान किसी का अपहरण होने पर फिरौती को लेकर ‘डील (सौदेबाजी)’ सीधे मुख्यमंत्री आवास से होता था। उन्होंने दावा किया कि अपहरण और फिरौती के मामलों में सीधे मुख्यमंत्री आवास से बातचीत होती थी और पूरा सौदा लालू प्रसाद ही तय करते थे।
हालांकि, राजद ने सुभाष यादव के इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। लालू के दूसरे साल साधु यादव ने सुभाष के आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: ROORKEE: युवती से की छेड़छाड़, तो परिजनों ने सिर मुंडवाकर दी तालिबानी सजा; VIDEO VIRAL
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)