अपडेटेड 28 December 2023 at 19:48 IST

Nitish Kumar के लिए NDA में वापसी के अब सभी दरवाजें बंद हैं: गिरिराज सिंह

NDA में नीतीश कुमार की वापसी को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

Follow : Google News Icon  
Giriraj Singh Nitish kumar bihar politics NDA JDU
नीतीश कुमार की NDA में वापसी को लेकर गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया | Image: PTI

Bihar Politics Giriraj Singh vs Nitish Kumar: बिहार में सियासी हलचल इन दिनों काफी तेज नजर आ रही है। जनता दल यूनाइटेड में फूट की खबर और ललन सिंह के इस्तीफे की खबर तेजी से सियासी गलियारों में हलचल मचा रही है। इन सबके बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के NDA में वापसी के कयास लग रहे थे। लेकिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इन सभी कयासों पर पूर्ण विराम लगा दिया है।

खबर में आगे पढ़ें:

  • बिहार में मचा सियासी भूचाल
  • नीतीश की NDA में वापसी पर क्या बोले गिरिराज?
  • क्या NDA में शामिल होंगे गिरिराज?

बिहार की सियासत में भूचाल आ गया है। एक तरफ जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की बात चर्चा में है तो वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार के भाजपा में वापसी को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "नीतीश कुमार के NDA में वापसी के सभी दरवाजें बंद किए जा चुके हैं। जो व्यक्ति महिलाओं को लेकर सदन में ऐसी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करता है, उसे तुरंत मुख्यमंत्री के पद से हटा दे ना चाहिए। उनकी मानसिक स्थिति को देखते हुए वो इस पद पर रहने के काबिल नहीं हैं।"

क्या सीएम पद से इस्तीफा देंगे नीतीश?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफा देने को लेकर कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब कुछ ही दिन के मेहमान हैं वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। लालू यादव ने पूरा चक्रव्यूह रच दिया है, पहला चक्रव्यूह-अवध बिहारी को स्पीकर बनाना। नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बना रहे हैं, ये कुछ दिन के मेहमान हैं लालू जी उन्हें मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे। उनके पास एक रास्ता यही है कि वह तेजस्वी को सीएम बना दें और दूसरा-JDU का RJD के साथ विलय कर दें। यही दो रास्ता है अगर नहीं माने तो उनका जाना तय है।"

Advertisement
नीतीश कुमार के NDA में वापसी पर गिरिराज सिंह का बयान (PC: ANI)

इसे भी पढ़ें: भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, कतर में फंसे 8 भारतीयों की मौत की सजा पर लगी रोक

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 28 December 2023 at 19:48 IST