अपडेटेड 11 February 2024 at 13:01 IST
ना छेड़ो हमें हम सताए हुए हैं...फ्लोर टेस्ट से पहले RJD विधायकों के साथ दिखे तेजस्वी, गुनगुनाया गाना
बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होने जा रहा है। फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी यादव विधायकों के साथ गुनगुनाते हुए नजर आए।
- भारत
- 2 min read
Bihar Politics: बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट होने जा रहा है, जहां नीतीश सरकार अपना दम दिखाएगी। वहीं फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी यादव राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायकों के साथ गुनगुनाते हुए नजर आए। उनकी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
नए सरकार के आने के बाद एक तरफ बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने खेला होने का दावा किया तो वहीं दूसरी ओर राजद के सभी विधायकों को अपनी आवास पर रखा हुआ है। राजद विधायकों के साथ तेजस्वी यादव ठंड का मजा आग के सामने बैठकर संगीत से साथ उठाते नजर आ रहे।
फ्लोर टेस्ट होने तक तेजस्वी के आवास पर रहेंगे RJD विधायक
फ्लोर टेस्ट से पहले राजधानी पटना में RJD की बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि विश्वास मत तक पार्टी के सभी विधायक तेजस्वी यादव के आवास पर रहेंगे। बता दें कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में RJD के सबसे अधिक 79 विधायक हैं। RJD के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने शनिवार को कहा कि सोमवार को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विश्वास मत तक पार्टी के सभी विधायक यहां तेजस्वी यादव के आवास पर रहेंगे।
हमारे लिए ये बस एक ताऱीख है-मनोज झा
RJD के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि “न केवल हमारी पार्टी के विधायकों ने, बल्कि हमारे गठबंधन सहयोगियों ने भी 12 फरवरी तक तेजस्वी यादव के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की है। हमारे लिए यह सिर्फ एक तारीख है, लेकिन यह निश्चित रूप से उन लोगों के लिए बहुत चिंताजनक है, जिन्होंने चुपके से सत्ता हथिया ली है।"
Advertisement
दोपहर में विधायकों का जमावड़ा तेजस्वी यादव के घर होना शुरू हुआ। यहां बजट सत्र से पहले राजद नेता ने दोपहर भोज का आयोजन किया था। शाम तक आगंतुक बंगले के अंदर थे, जिसके चारों ओर अतिरिक्त बैरिकेड्स लगाए जाने व कई विधायकों के निजी कर्मचारियों को दवाएं तथा अन्य सामान ले जाते हुए देखकर पत्रकारों के बीच हलचल तेज हो गई।
NDA ने लगाया विधायकों को नजरबंद करने का आरोप
मीडिया को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली कि एक बैठक आयोजित की गई है जो काफी देर तक चलेगी। जैसे ही यह खबर फैली भाजपा व जदयू के नेताओं ने बयान जारी कर आरोप लगाया कि राजद विश्वास मत से पहले टूट के डर से विधायकों को नजरबंद कर रही है।
Advertisement
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 11 February 2024 at 11:50 IST