अपडेटेड 28 January 2024 at 11:57 IST
Nitish Kumar Resigns: CM नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, देर शाम हो सकता है शपथ ग्रहण
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार 9वीं बार CM पद की शपथ लेंगे।
- भारत
- 2 min read

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आठ बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार ने राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर को अपना त्याग पत्र सौंप दिया है। अब जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रमुख 9वीं बार सीएम बनेंगे।
जदयू की बैठक के बाद के नीतीश कुमार अपना इस्तीफा लेकर राजभवन पहुंचे। राजभवन में बिहार के राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं शपथ ग्रहण को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि आज ही नीतीश कुमार 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
बिहार में राजनीतिक दलों की बैठकों का सिलसिला जारी
बिहार में राजनीतिक दलों की बैठकों का सिलसिला जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने विधायकों के साथ पटना स्थित दफ्तर में बैठक किया। वहीं इस पूरी सियासी उठापटक के बीच भाजपा ने पूरी सूझ-बूझ के साथ काम लिया। भाजपा ने एक बात बिल्कुल साफ कर दी थी कि जब तक नीतीश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं, तबतक भाजपा की ओर से कोई भी निर्णय नहीं लिया जाएगा।
सरकार बनने से पहले ही HAM ने अपनी शर्ते भी रख दी
बिहार में अभी तक सरकार बनी भी नहीं थी कि हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा ने अपनी ओर से शर्तें भी रख दी। HAM के नेता श्याम सुंदर शरण ने एक वीडियो जारी कर कहा, "जिस तरह से हमारी पार्टी गरीबों की बात करती है और उनके बीच काम करती है, हमें लगता है कि हमारी पार्टी में कम से कम दो मंत्री पद होने चाहिए। ऐसे में हम जनता को बेहतर सेवाएं दे सकेंगे। कार्यकर्ताओं की आकांक्षाएं पूरी होनी चाहिए। हमारे नेता प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं।"
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 28 January 2024 at 11:11 IST