राजस्थान उपचुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, भजनलाल शर्मा के राजनीतिक कुशलता ने दिलाई जीत?

राजस्थान के इन उपचुनावों ने यह साफ कर दिया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता ने भाजपा को मजबूती प्रदान की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Bhajanlal Sharma
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा | Image: PTI

Rajasthan By Election Result: राजस्थान में हुए सात विधानसभा उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच सीटों पर जीत हासिल की। यह उपलब्धि इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये उपचुनाव राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए थे, जो जातीय और सांस्कृतिक विविधता से भरपूर हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की रणनीति और उनकी सरकार के 11 महीने के कार्यकाल ने भाजपा की इस विजय में अहम भूमिका निभाई। यह जीत न केवल भाजपा के लिए बल्कि भजनलाल शर्मा के राजनीतिक कौशल का भी प्रमाण है।

2018 से 2023 के बीच हुए उपचुनावों में कांग्रेस ने लगभग हर सीट पर बढ़त बनाई थी। लेकिन इस बार न केवल भाजपा ने कांग्रेस के प्रभाव को चुनौती दी, बल्कि चार सीटों पर कांग्रेस को तीसरे स्थान पर धकेल दिया और तीन सीटों पर उसकी जमानत तक जब्त हो गई। भाजपा के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जाता है, जिनकी नेतृत्व क्षमता और चुनावी रणनीति ने पार्टी को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया।

भजनलाल शर्मा की रणनीति का जादू

मुख्यमंत्री शर्मा ने इन उपचुनावों को महज एक राजनीतिक मुकाबले के रूप में नहीं, बल्कि भाजपा की प्रतिष्ठा के रूप में लिया। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान 14 बड़ी सभाएं कीं और 44 सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें कीं। उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका "माइक्रो मैनेजमेंट" रहा। उन्होंने सभी मंत्रियों और संगठन के नेताओं को हर क्षेत्र में सक्रिय रखा।

सरकार की उपलब्धियों पर जोर

भजनलाल शर्मा की सरकार ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने 11 महीनों के कार्यों को प्रमुखता से जनता के सामने रखा। पेपर लीक कांड पर सख्त कार्रवाई, साइबर ठगों के खिलाफ अभियान, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी और एक लाख से अधिक भर्तियों की घोषणा जैसे कार्यों ने जनता को भाजपा की ओर आकर्षित किया।

Advertisement

संगठन और संघ का तालमेल

भाजपा के इस विजय अभियान में संगठन और संघ के बीच तालमेल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ मिलकर सभी क्षेत्रों का दौरा किया।

राजस्थान के इन उपचुनावों ने यह साफ कर दिया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता ने भाजपा को मजबूती प्रदान की है। यह उपचुनाव केवल एक जीत नहीं, बल्कि भाजपा के भविष्य की नींव के रूप में देखी जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मंदिर तोड़ रहे, हिंदू की बेटियों की इज्जत...', बांग्लादेश में बवाल पर गिरिराज ने कर डाली बड़ी मांग

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड