BREAKING: कैबिनेट की बैठक से पहले CM रेखा गुप्ता का दिल्लीवासियों के लिए बड़ा ऐलान- विकसित दिल्ली के लिए एक-एक वादा पूरा होगा

दिल्ली में 27 साल बीजेपी की सरकार बन गई है। रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया है। शाम को 7 बजे दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक बुलाई गई है।

Follow : Google News Icon  
CM Rekha Gupta
CM Rekha Gupta | Image: ANI

CM Rekha Gupta: दिल्ली में 27 साल बीजेपी की सरकार बन गई है। रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया है। सीएम पद का कार्यभार संभालते ही रेखा गुप्ता एक्शन मोड में आ गई है। शाम को 7 बजे दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक बुलाई गई है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि शाम को आज कैबिनेट की मीटिंग रखी गई है। जो मिशन विकसित दिल्ली का है उसको पूरा करने के लिए लगातार काम किया जाएगा। एक भी दिन उसमें से व्यर्थ नहीं होगा और एक-एक कमिटमेंट जो हमारी दिल्ली से है उसे पूरा करेंगे।

5 बजे यमुना आरती और 7 बजे कैबिनेट बैठक

पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आप सबका स्वागत है, इससे पहले आप कभी इस कमरे में नहीं आए होंगे। आज सीएम कार्यालय के द्वार आप लोगों के लिए खुले हैं, मीटिंग का एजेंडा मीटिंग में मिलकर तय करेंगे। 7:00 बजे बैठक होगी एजेंट आपको बता दिया जाएगा। 5:00 बजे यमुना घाट पर आरती के लिए हम लोग जाएंगे और 7:00 बजे कैबिनेट मीटिंग होगी। 

कौन हैं रेखा गुप्ता? जिन्हें मिली दिल्ली की सत्ता

Advertisement

हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव की रेखा गुप्ता का पैदा होने के महज 2 साल के बाद ही अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में शिफ्ट हो गई थी। रेखा गुप्ता की पूरी पढ़ाई दिल्ली में हुई है। वो 2 बार पार्षद रह चुकी हैं, दिल्ली में RSS की सक्रिय सदस्य हैं। रेखा गुप्ता DU छात्र संघ की अध्यक्ष और सचिव रह चुकी हैं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने महिला वोटरों को बड़ी संख्या में अपनी ओर आकर्षित किया। अब 20 फरवरी को रेखा गुप्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की।

ऐसा रहा है रेखा गुप्ता का सियासी करियर

Advertisement

छात्र राजनीति से लेकर रेखा गुप्ता हमेशा से ही अपने कार्यों से प्रभावशाली नेताओं की सूची में शामिल रही हैं। छात्र राजनीति से लेकर दिल्ली की विधानसभा तक, उन्होंने हर स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई है। सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर बीते कई दिनों से उनका नाम ट्रेंड कर रहा था। इतना ही नहीं वो दिल्ली की सबसे चर्चित संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके नाम का जिक्र 2,300 से ज्यादा पोस्ट में किया गया, जबकि प्रवेश वर्मा का नाम सिर्फ 1,600 पोस्ट में आया था।

इसे भी पढ़ें: Delhi CM: शपथ के बाद यमुना तीरे चला रेखा मंत्रिमंडल, ये है वजह

Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड