बीड सरपंच हत्याकांड: वाल्मीक कराड ने किया सरेंडर तो गरजे देवेन्द्र फडणवीस, कहा- गुंडा राज बर्दाश्त नहीं होगा

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी और बीड सरपंच हत्याकांड से जुड़े जबरन वसूली के मामले में फरार वाल्मिक कराड ने सरेंडर कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Devendra Fadnavis on gunda raj
देवेन्द्र फडणवीस ने कहा- गुंडा राज बर्दाश्त नहीं होगा | Image: PTI

Beed Sarpanch Murder Case: महाराष्ट्र के बीड में 9 दिसंबर को सरपंच संतोष देशमुख की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने सख्त तेवर दिखाए हैं। धनंजय मुंडे को मंत्री पद से हटाने की मांग के बीच जबरन वसूली के मामले में फरार चल रहे वाल्मिक कराड ने मंगलवार को पुणे में पुलिस के सामन आत्मसमर्पण कर दिया।

वाल्मिक कराड पर सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का आरोप लग रहा है। वाल्मिक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाव था। वाल्मीक कराड के आत्मसमर्पण के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि बीड में गुंडा राज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

पुलिस के पास जाने से पहले कराड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। जिसमें उन्होंने सरेंडर करने की घोषणा करते हुए दावा किया कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण हत्या के मामले में उसका नाम जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा- 'मैं बीड जिले के केज तालुका में अपने खिलाफ दर्ज एक फर्जी मामले में पुणे में CID ​​अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर रहा हूं। संतोष देशमुख के मामले में शामिल लोगों को दंडित किया जाना चाहिए और उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए। मामले में मेरा नाम राजनीतिक प्रतिशोध के कारण लिया जा रहा है।'

अधिकारियों ने बताया कि कराड मंगलवार को अपने साथियों के साथ कार से पुणे के पाषाण इलाके में स्थित अपराध जांच विभाग (CID) कार्यालय पहुंचे और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

Advertisement

वाल्मिक कराड पर क्या है आरोप?

विपक्ष ने महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आरोप लगाया था कि वाल्मिक कराड हत्या के इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता है, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। सरपंच की हत्या के मामले में कराड की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शनिवार को हजारों लोगों ने बीड शहर में मौन विरोध मार्च निकाला था। बीजेपी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सहित सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के विधायक भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

गिरफ्तारी में देरी पर सवाल

विपक्षी दलों ने NCP मंत्री धनंजय मुंडे पर वाल्मीक कराड के साथ घनिष्ठ संबंध होने का आरोप लगाया है और इस मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उनके इस्तीफे की मांग की है। इस बीच, संतोष देशमुख की बेटी वैभवी देशमुख ने कराड की गिरफ्तारी में देरी पर सवाल उठाया। उन्होंने अपने गांव में पत्रकारों से कहा, 'अगर आरोपी आत्मसमर्पण कर रहा है, तो पुलिस अब तक क्या कर रही थी।?' उन्होंने यह भी मांग की है कि पुलिस सभी आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच करे और पता लगाए कि वे किसके संपर्क में थे।

Advertisement

सरपंच ने किया था जबरन वसूली का विरोध

पुलिस ने बताया कि बीड के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का 9 दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। सरपंच की हत्या कथित तौर पर इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने कुछ लोगों द्वारा बीड जिले में एक पवन ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली किए जाने की कोशिश का विरोध किया था। इस मामले में चार लोगों को पहले गिरफ्तार किया गया था। 

ये भी पढ़ें: '10 करोड़ का मानहानि केस करूंगा', दिल्ली की CM आतिशी और सांसद संजय सिंह को संदीप दीक्षित ने दी धमकी; INDI में बढ़ी रार

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड