प्रतिभा सिंह ने की PM की तारीफ, विक्रमादित्य जाएंगे अयोध्या; कांग्रेस से अलग वीरभद्र परिवार का रुख

हिमाचल के सीएम रहे वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य अयोध्या जाने की घोषणा कर चुके हैं। अब पत्नी प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर प्रशंसा की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pratibha Singh and Vikramaditya Singh
प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह | Image: Facebook

Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराकर जब कांग्रेस पार्टी अपने ही घर में घिर चुकी है तो हिमाचल प्रदेश में भी तापमान हाई हो चुका है। राम मंदिर पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के परिवार का रुख कांग्रेस हाईकमान से ठीक उलट है। जहां हिमाचल सरकार में मंत्री और वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह अयोध्या जाने की घोषणा कर चुके हैं, वहीं अब वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राम मंदिर निर्माण की पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। कांग्रेस आलाकमान के अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होने के फैसले के कुछ दिन बाद प्रतिभा सिंह का ये बयान सामने आया है।

PM मोदी की मंदिर निर्माण की पहल सराहनीय: प्रतिभा सिंह

सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर सामने आए एक वीडियो में प्रतिभा सिंह को यह कहते सुना गया कि, 'प्रधानमंत्री मोदी की राम मंदिर निर्माण की पहल वास्तव में सराहनीय है।' प्रतिभा सिंह आगे यहां तक कह जाती हैं कि उनके दिवंगत पति और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की भगवान में गहरी आस्था थी। उन्होंने राज्य में कई मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्हें और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को एक संयुक्त निमंत्रण मिला है। हालांकि उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: सीट शेयरिंग को लेकर Indi अलायंस में दरार, CM ममता बनर्जी ने दिखाई आंख

विक्रमादित्य सिंह जाएंगे अयोध्या

इसके पहले वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने पुष्टि की कि वो 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वो समारोह का निमंत्रण पाकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं और देशभर से 6000 आमंत्रित लोगों में शामिल होकर खुद को भाग्यशाली मानते हैं।

Advertisement

ये गौरव का क्षण है: विक्रमादित्य सिंह

विक्रमादित्य सिंह ने कहा, 'मैं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुझे निमंत्रण भेजने के लिए राम जन्म भूमि ट्रस्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे आरएसएस के माध्यम से निमंत्रण मिला है। जैसा कि मैंने कहा है कि यह कोई व्यक्तिगत निमंत्रण नहीं है, यह मेरे पिता श्री वीरभद्र सिंह जी के हिंदू धर्म और राज्य में देवी-देवताओं के योगदान को मान्यता देने के लिए है।'

उन्होंने दावा किया कि उनके पिता (वीरभद्र सिंह) के शासनकाल में राज्य सरकार ने मंदिरों के विकास के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए थे। यही नहीं, विक्रमादित्य सिंह यहां तक बोल गए कि ये गौरव का क्षण है और इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

यह भी पढ़ें: ‘भगवान राम ने नरेंद्र मोदी को चुना'- आडवाणी

Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड