अपडेटेड 4 March 2025 at 14:39 IST
औरंगजेब की तारीफ पर चौतरफा घिरे अबू आजमी तो समर्थन में उतरे सांसद अवधेश प्रसाद, कहा-बयान निंदा लायक नहीं, शिंदे इतिहास पढ़ें
अवधेश प्रसाद ने ना सिर्फ अबू आजमी के औरंगजेब वाले बयान को सही बताया है कि बल्कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जानकारी पर भी सवाल उठा दिया है।
- भारत
- 3 min read

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी मुगल सम्राट औरंगजेब को महान बताकर चौतरफा घिर गए हैं। हर तरफ उनके बयान की आलोचना हो रही है। शिवसेना ने उनके खिलाफ मुंबई के एक थाने में FIR भी दर्ज कराई है। वहीं, आज मंगलवार को महाराष्ट्र विधानसभा में भी सपा नेता के बयान पर जमकर हंगामा हुआ। सांसदों ने उनके निलंबन की मांग उठाई। इस बीच अबू आजमी के समर्थन में अब उनके ही पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद उतर आए हैं।
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने ना सिर्फ अबू आजमी के बयान को सही बताया है कि बल्कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जानकारी पर भी सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि शिंदे को इतिहास की जानकारी नहीं है। अबू आजमी का बयान ऐसा नहीं है कि उनकी निंदी की जाए। सपा हमेशा लोगों को जोड़ने का काम करती है। सपा हमेशा बाबा साहेब की सम्मान की बात करती है। इसी संदर्भ में हमारी पार्टी के नेता ने बयान दिया, मगर उनके बयान का शिंदे ने गलत मतलब निकाला।
शिंदे को इतिहास की जानकारी नहीं- अबू आजमी
अवधेश प्रसाद ने सपा नेता और महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी के औरंगजब वाले बयान पर कहा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री को इतिहास की कोई जानकारी नहीं है और अगर उन्हें इतिहास की जानकारी होती तो वे ऐसा बयान नहीं देते। समाजवादी पार्टी हमेशा समाज को जोड़ने और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने की बात करती है। एकनाथ शिंदे को औरंगजेब का इतिहास पढ़ना चाहिए। उनके आस-पास कौन-कौन लोग थे। इसकी जानकारी उन्हें लेना चाहिए और जानकारी हो जाएगी तो इस तरह की बात नहीं करेंगे।
अबू आजमी ने औरंगजेब को क्या कहा था?
बता दें कि अबू आजमी ने मुगल सम्राट औरंगजेब की तारीफ करते हुए उसे भारतीय इतिहास का बेहतरीन शासक बताया था। सपा नेता ने कहा था, 'राजा लोग अपनी संपत्ति के लिए संघर्ष किया करते थे धर्म के नाम पर नहीं। अगर धर्म के नाम के पर हिन्दू-मुस्लिम करते तो कितने हिन्दू मुस्लिम बन जाते? फिर कह रहा हूं कि औरंगजेब ने मंदिर भी तोड़े और मस्जिद भी तोड़े। अगर हिन्दू औरंगजेब के खिलाफ होते तो 34 फीसदी हिन्दू उनके साथ नहीं होते। जब औरंगजेब भारत में थे तब भारत सोने की चिड़िया था। वहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने उनके निंदा करते हुए इसे देशद्रोही बयान करार देकर उन्हें माफी मांगने को कहा था।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 4 March 2025 at 14:39 IST