बंगाल में BJP की जीत पर अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद को लगी मिर्ची, कहा- ममता दीदी हराई गईं हैं, देश में जेपी जैसे आंदोलन की जरूरत वरना..

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि ममता बनर्जी हारी नहीं हैं, हराई गई हैं। यह चुनाव, चुनाव नहीं बल्कि सीधे-सीधे लोकतंत्र पर डकैती थी।

Follow : Google News Icon  
Awadhesh Prasad
Awadhesh Prasad | Image: ANI

Awadhesh Prasad: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगी। उनके इस बयान के बाद से राजनीति गरमा गई है। अब इस मसले पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने उनका समर्थन किया है।

फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि ममता बनर्जी हारी नहीं हैं, हराई गई हैं। यह चुनाव और इससे पहले उत्तर प्रदेश में जो उपचुनाव हुआ था, वह चुनाव नहीं था वह सीधे-सीधे लोकतंत्र पर डकैती थी।

लोकतंत्र पर डकैती हुई है- अवधेश प्रसाद

अवधेश प्रसाद ने तंज कसते हुए कहा कि कभी इतिहास लिखा जाएगा तो इतिहासकार लिखेंगे कि मर्यादापुर्षोत्तम राम की नगरी अयोध्या के मिल्कीपुर में लोकतंत्र की डकैती हुई है। सरकारी अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों और बीजेपी के छठे हुए कम से कम पांच हजार नौजवानों को इकट्ठा किया गया था, जिनका मिल्कीपुर से कोई ताल्लुक नहीं था, फर्जी वोट डलवाए गए। साथ ह एक टारगेट रखा गया कि बाबा की इज्जत का सवाल है। ऐसे में लोकतंत्र पर डकैती हुई है।

'ममता बनर्जी हारी नहीं, हराई गई हैं'

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि आज से 50 साल पहले जब गांव में डकैती होती थी, तो दो-चार घर लूटे जाते थे। लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि मिल्कुपुर के उपचुनाव में 414 बूथ लूटे गए, अब यही काम पश्चिम बंगाल में हुआ है।

Advertisement

अवधेश प्रसाद ने आगे कहा कि ममता बनर्जी हारी नहीं, हराई गई हैं। ममता बनर्जी के साथ मतदाताओं की भारी भीड़ और भारी बहुमत है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा जिस तरह से बड़ी फोर्स ले जाकर चुनाव में उनका इस्तेमाल किया गया है, लोगों को डराया गया और फर्जी वोट डलवाया गया, जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। आज पूरे देश में लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा छेड़े गए आंदोलन की जरूरत है, तभी इस देश में लोकतंत्र और संविधान बचेगा।

'ममता बनर्जी के साथ इंडी गठबंधन'

उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इसी मकसद के साथ इंडी गठबंधन बना है। मकसद बहुत बड़ा है। देश के करोड़ों नौजवानों को रोजगार और सरकारी नौकरी देने का मकसद, चीन के कब्जे से हमारी जमीन को वापस लेने का मकसद, सेना के सम्मान को बढ़ाने का मकसद, किसानों का सम्मान जैसे तमाम मकसद को पूरा करने के लिए इंडी गठबंधन का उदय हुआ था। आज वह मकसद पूरा नहीं हुआ है। देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए इंडी गठबंधन मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। इंडी गठबंधन समेत तमाम देशवासी ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं।

Advertisement

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत

बता दें कि चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक पश्चिम बंगाल की 293 सीटों में से बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, TMC का आंकड़ा 100 से भी नीचे आ गया। पार्टी केवल 80 सीटें जीतने में ही कामयाब हो पाई। कांग्रेस के खाते में दो, हुमायूं कबीर की पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) ने दो सीटें आईं। वहीं, CPI (M) और AISF ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें: Bengal Post-Poll Violence: '500 फर्जी FIR, 400 BJP कार्यकर्ताओं को जेल...', बोले सुवेंदु अधिकारी, हिंसा के बीच नंदीग्राम पहुंच किया बड़ा ऐलान
 

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड