सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अब अवधेश प्रसाद ने कह दी बड़ी बात, जानें 5 उम्मीदवारों की पहली सूची पर क्या कहा?

समाजवादी पार्टी की पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर अब सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के साथ सीटों के लेकर बातचीत जारी है बहुत जल्द सब साफ हो जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Awadhesh Prasad With Akhilesh Yadav
Awadhesh Prasad With Akhilesh Yadav | Image: PTI

उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही है, लेकिन इसी बीच समाजवादी पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई। सपा के इस फैसले ने अब गठबंधन को खटाई में डाल दी। कांग्रेस ने अखिलेश के इस फैसले पर नाराजगी जताई तो अब सीट बंटवारे पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है।

समाजवादी पार्टी की पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "सीट बंटवारे को लेकर रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में परिणामपूर्ण बैठक हुई। बैठक बहुत अच्छे माहौल में हुई। सीट टू सीट चर्चा हो रही है, इसलिए सभी सीटों पर चर्चा नहीं हो पाई है और दूसरे बैठक में सब स्पष्ट हो जाएगा।

सपा-कांग्रेस में दो बातों पर सर्वसम्मति हुई-अवधेश प्रसाद

अवधेश प्रसाद ने बताया कि बैठक में दो बातों पर सर्वसम्मति हुई है। "भाजपा से सब लोग परेशान हैं। चाहे हमारा युवा हो या किसान सब परेशान हैं और उन पर विश्वास हट गया है और भाजपा को बस हटाना है और हटाकरके केवल सपा को खड़ा करना। सपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं जिनके नेतृत्व में सरकार बनाना प्रदेश हित में होगा।"

 इमरान मसूद का अखिलेश पर तंज

बता दें कि दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर रार की बात खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने  यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस सांसद ने कहा है, 'ये सपा का अपना निर्णय है वे अपने निर्णय के लिए स्वतंत्र हैं। मैं उनके निर्णय पर कुछ नहीं बोल सकता। गठबंधन के अंदर हम चर्चा कर रहे थे और गठबंधन बैठक के बाद अगर इस तरह से घोषणा हो सकती है और कहा जाए कि 26 का प्रस्ताव दें 26 सीट तो हमने मांगी भी नहीं।'

Advertisement

'हम भिखारी नहीं हैं'- इमरान मसूद

'हम भिखारी नहीं हैं। हमने आपसे नहीं कहा कि हमें कौन-सी सीट दीजिए और आपने वो सीट पर घोषणा कर दी। जिनकी हमने मांग भी नहीं की थी। ये तरीका गठबंधन के लिए सही तरीका नहीं है। गठबंधन को बनाने के लिए गंभीरता की जरूरत है। हम सहयोगी हो सकते हैं और हम चाहते है कि बीजेपी हारे और बीजेपी को हारने की गारंटी राहुल गांधी हैं।'

यह भी पढ़ें: 5 में से 4 मुस्लिम... अखिलेश को सता रहा ओवैसी-चंद्रशेखर का डर- ओपी राजभर
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड