'आतिशी ने बाप बदल डाला...', प्रियंका गांधी के बाद दिल्ली CM पर दिया विवादित बयान, रमेश बिधूड़ी पर भड़के केजरीवाल

बिधूड़ी के सीएम आतिशी पर उनके उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के बाद बखेड़ा खड़ा हो गया है। अब उनकी इस टिप्पणी पर 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल भड़क उठे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kejriwal Ramesh Bidhuri
Arvind Kejriwal Ramesh Bidhuri | Image: ANI

Arvind Kejriwal on Ramesh Bidhuri: कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का अभी प्रियंका गांधी पर दिए बयान को लेकर विवाद थमा भी नहीं था कि उन्होंने कुछ घंटों बाद ही दूसरा बयान दे दिया। सीएम आतिशी पर उनके उपनाम को लेकर की गई टिप्पणी के बाद उन्होंने बखेड़ा खड़ा हो गया है। अब उनकी इस टिप्पणी पर 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल भड़क उठे हैं। उन्होंने बिधूड़ी के इस बयान को 'बेशर्मी' बताया है।

दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में इससे पहले बयानबाजियों का दौर जारी है। रविवार को दिल्ली के रोहिणी में बीजेपी की परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने कहा था कि आतिशी ने अपना उपनाम मार्लेना से बदलकर सिंह कर लिया है। इसके बाद से आम आदमी पार्टी उनपर और बीजेपी पर लगातार हमलावर है।

मार्लेना ने पिता बदल लिया- रमेश बिधूड़ी

बिधूड़ी ने संबोधन में कहा था, 'वह मार्लेना से सिंह बन गईं, उन्होंने नाम बदल लिया। केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि भ्रष्ट कांग्रेस के साथ नहीं जाउंगा, मार्लेना ने पिता बदल लिया। पहले वह मार्लेना थीं, अब वह सिंह बन गई हैं। यह उनका चरित्र है।'

बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी- केजरीवाल

अब उनके इस बयान पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल का गुस्सा फूट पड़ा है। बिधूड़ी के भाषण का वीडियो सामने आने के बाद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेताओं ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'भाजपा नेता दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गालियां दे रहे हैं। दिल्ली के लोग एक महिला मुख्यमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। दिल्ली की सभी महिलाएं इसका बदला लेंगी।'

Advertisement

‘भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता को उजागर’

वहीं AAP ने कहा कि रमेश बिधूड़ी की एक महिला मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी ने भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है। अगर वह अभी इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, तो अगर वह गलती से विधायक बन गए, तो आम महिलाओं के साथ किस तरह का व्यवहार करेंगे। दिल्ली की जनता भाजपा और रमेश बिधूड़ी को हराकर उन्हें सबक सिखाएगी।

प्रियंका गांधी पर क्या कहा था?

बता दें कि बिधूड़ी पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल में उन्हें कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। उन्होंने एक कार्यक्रम में बयान देते हुए कहा था, 'लालू यादव ने वादा किया था बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों जैसा बना दूंगा, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, जैसे ओखला और संगम विहार की सड़कें बना दी हैं। वैसे ही कालकाजी में सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी के गाल जैसी बना दूंगा।' अपने इस बयान की वजह से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Priyanka Gandhi पर विवादित बयान के बाद रमेश बिधूड़ी ने मांगी माफी, कहा- मैं नहीं, केजरीवाल करते हैं महिलाओं का अपमान

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड