अपडेटेड 29 February 2024 at 17:39 IST
हिमाचल के बाद असम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए ये कद्दावर नेता
Assam Congress Crisis : कांग्रेस असम के दिग्गज नेता राणा गोस्वामी बुधवार को पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं।
- भारत
- 2 min read

Assam Congress Crisis : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस नेता पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। हिमाचल के बाद अब असम में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस असम के दिग्गज नेता राणा गोस्वामी बुधवार को पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं। एक अन्य कार्यकारी अध्यक्ष कमलाख्या डे पुरकायस्ता ने भी बीजेपी को समर्थन दिया है।
राणा गोस्वामी ने रविवार को अलग-अलग राजनीतिक कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के संगठन प्रभारी के पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल को लिखे पत्र लिखकर असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और कांग्रेस के एक सक्रिय सदस्य से इस्तीफा दिया था।
सीएम हिमंता ने कराया बीजेपी में शामिल
गोस्वामी के पाला बदलने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा था कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। गुरुवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ही राणा गोस्वामी को बीजेपी में शामिल कराया।
राणा गोस्वामी 30 साल से अधिक समय तक कांग्रेस में रहे हैं। इससे पहले 14 फरवरी को दो कांग्रेस विधायकों कमलाख्या डे पुरकायस्थ और बसंत दास ने कांग्रेस में रहते हुए सरकार का समर्थन करने की घोषणा की थी। पुरकास्यथ प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर थे। अब कमलाख्या डे पुरकायस्ता भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 29 February 2024 at 17:26 IST