'हिम्मत कैसे हुई असम को धमकाने की? हमें लाल आंखें मत दिखाइए', ममता बनर्जी पर भड़के CM हिमंत

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को जमकर खरी खोटी सुनाई और कहा कि हमें लाल आंखें मत दिखाइए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Himanta Tells Arnab Why Changing Demography is a Huge Concern
असम सीएम हिमंता ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना। | Image: PTI

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा है। असम के सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ममता बनर्जी की एक वीडियो शेयर की है और जोरदार हमला किया। सीएम हिमंता ने टीएमसी प्रमुख असम को धमकी देने का आरोप लगाया।

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने लिखा, "दीदी, आपकी हिम्मत कैसे हुई असम को धमकाने की? हमें लाल आंखें मत दिखाइए। आपकी असफलता और तुष्टिकरण की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए। आपको विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता।"

सीएम हिमंता पर TMC नेता का पलटवार

वहीं असम के मुख्यमंत्री पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "अगर असम के चीफ मिनिस्टर बातों-बातों में बंगाल को धमकाएंगे तो बंगाल से सुनना भी पड़ेगा। हमारे मुख्यमंत्री ने कह दिया है, हर राज्य के लिए ममता दीदी का प्यार है, रिस्पेक्ट है। बंगाल को लेकर बीजेपी साजिश कर रही है।"

धर्मेंद्र प्रधान भी सीएम ममता पर बरसे

वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी सीएम ममता को बांग्लादेश वाले उस बयान को लेकर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा, "ममता दीदी आपकी यह बौखलाहट लाजमी है। आखिर कोलकाता रेप-मर्डर केस में हर दिन आपकी सरकार और पुलिस की कलई जो खुल रही है। आपने बंगाल को अराजकता, हिंसा और कुशासन का गढ़ बना दिया है। लेकिन बंगाल की तरह भाजपा शासित राज्यों में गुंडों, अराजक तत्वों और अपराधियों को ममता का आंचल नहीं दिया जाता है, उनपर कानून का बुलडोजर चलाया जाता है।"

Advertisement

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी आपकी तानाशाही और दादागिरी बंगाल में भी अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाली, आप ओड़िशा, पूर्वी भारत और पूरे देश में आग लगाने की क्या धमकी दे रही हैं? एक सीएम के रूप में आपकी ऐसी नकारात्मक और विभाजनकारी सोच बंगाल के भविष्य के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए भी खतरनाक है। ओड़िशा, पूर्वोत्तर और भारत के लोग पूरे देश में आग लगाने की आपकी घृणित सोच को कभी सफल नहीं होने देंगे।

देश तोड़ने का मंसूबा नहीं होगा पूरा: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री ने सीएम ममता को हिदायत देते हुए कहा कि यह भी याद रखिए, देश की बागडोर मोदी जी के विश्वसनीय और योग्य नेतृत्व में है, ओड़िशा में भी भाजपा की एक मज़बूत, निर्णायक और संवेदनशील सरकार है, क़ानून व्यवस्था है, लोकतंत्र है, यह सब जनता के हितों के लिए काम करते हैं। देश तोड़ने और अराजकता फैलाने के आपके मंसूबों को कभी पूरा नहीं होने दिया जाएगा।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: BREAKING: कोलकाता रेपकांड में बड़ा एक्शन, अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप की IMA सदस्यता निलंबित

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड