'भारतीय नहीं गौरव गोगोई के बच्चे', कांग्रेस MP पर CM हिमंता ने फिर बोला हमला, कहा- बच्चों ने 15 दिन पाकिस्तान में क्या किया?

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बच्चे भारतीय नागरिक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास इसके सबूत हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Himanta Biswa Sarma, Assam
Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma | Image: ANI

Himanta Biswa Sarma Vs Gaurav Gogoi : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के बीच चल रहा जुबानी विवाद थमने का नाम नहीं रहा है। सीएम हिमंता ने एक बार फिर गौरव गोगोई पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद की पत्नी पर सवाल उठाने के बाद अब उन्होंने गोगोई के बच्चों को विदेशी बताया है। उन्होंने ये भी दावा किया 15 दिन उनके बच्चे पाकिस्तान में थे।

गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाते हुए हिमंता ने कहा कि उनके बच्चे भारतीय नागरिक नहीं हैं। असम सीएम ने कहा- "मेरे पास सबूत हैं कि गौरव गोगोई का बेटा और बेटी भारतीय नागरिक नहीं हैं। हम जांच कर रहे हैं कि उन्होंने वहां (पाकिस्तान) 15 दिनों तक क्या किया। पाकिस्तान में कोई पर्यटन स्थल नहीं है, यह केवल आतंकवादियों का अड्डा है। यह 100 प्रतिशत पुष्टि है कि वह वहां गए थे।"

'पत्नी को पाकिस्तान से मिलता है पैसा'

इससे पहले 27 अप्रैल को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई की पाकिस्तान यात्रा और उनकी पत्नी के पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर कई सवाल किए थे। आरोप लगाया कि गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई को पाकिस्तान के एक एनजीओ से वेतन मिलता है।

X पर पोस्ट में सीएम हिमंता ने लिखा था- क्या ये सच है कि आपकी पत्नी भारत में रहते हुए और काम करते हुए भी पाकिस्तान स्थित एक एनजीओ से वेतन ले रही हैं? यदि हां तो क्या हम पूछ सकते हैं कि पाकिस्तान स्थित एक संगठन भारत में की जाने वाली गतिविधियों के लिए वेतन क्यों दे रहा है? आपकी पत्नी और आपके दो बच्चों की नागरिकता क्या है? क्या वो भारतीय नागरिक हैं, या उनके पास किसी अन्य देश की नागरिकता है?'

Advertisement

गौरव गोगोई ने क्या जवाब दिया?

इसके जवाब में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी सवाल दागे थे। उन्होंने कहा- 'यदि आप मुझे और मेरी पत्नी पर दुश्मन देश के एजेंट होने के अपने आरोपों को साबित करने में विफल रहते हैं तो क्या आप इस्तीफा दे देंगे? क्या आप अपने बच्चों और पत्नी पर सवाल उठाएंगे? क्या राज्य पुलिस कोयला माफिया से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करेगी, जो असम की पहाड़ियों को तबाह कर रहे हैं और करोड़ों रुपये की अघोषित धनराशि बना रहे हैं?' गौरव गोगोई ने आगे कहा कि एसआईटी रिपोर्ट जमा होने का इंतजार है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने सेना के शौर्य पर फिर उठाए सवाल, चरणजीत सिंह चन्नी बोले- 'सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत कहां है, कोई बम नहीं गिरा...'

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड