अपडेटेड 9 September 2024 at 20:02 IST
राहुल ने की चीन की बड़ाई तो भड़के असम CM हिमंता, कहा- वहां धार्मिक स्वतंत्रता नहीं, क्या वो इस पर...
असम CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चीन के साथ जो MoU साइन किया वो दिखाएं।
- भारत
- 3 min read

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। असम सीएम हिमंता ने कहा कि राहुल गांधी अलग-अलग तरीके से चीन को प्रमोट करते हैं। वहीं सीएम हिमंता के बयान पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का जवाब भी सामने आ गया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "राहुल गांधी कई तरीकों से हमेशा चीन को प्रमोट देते रहते हैं वो हमेशा भारत को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं और चीन को अच्छा दिखाने की कोशिश करते हैं लेकिन चीन में लोकतंत्र नहीं है वहां धार्मिक स्वतंत्रता नहीं है.. क्या राहुल गांधी इस बारे में कहीं बोलते हैं?"
कांग्रेस और चीन कम्युनिस्ट पार्टी के बीच MoU हुआ साइन: CM हिमंता
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और चीन कम्युनिस्ट पार्टी के बीच जो MoU साइन हुआ है उसका उन्हें खुलासा करने चाहिए। हमें लगता है कि उस MoU में ये भी लिखा हुआ है कि राहुल गांधी जहां भी जाएंगे वह चीन को प्रमोट करेंगे। कांग्रेस पार्टी सामने आए और चीन कम्युनिस्ट पार्टी के साथ जो साइन हुआ है वो देश के सामने रखे।
सीएम हिमंता को मल्लिकार्जुन खरगे का जवाब
वहीं सीएम हिमंता को जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "राहुल गांधी ने कभी भी देश का अपमान नहीं किया न करेंगे ये हमारा वादा है। लेकिन बीजेपी को कोई न कोई बहाना चाहिए इसलिए वे लोग ऐसा बोलते हैं।"
Advertisement
अमेरिका में RSS को लेकर क्या बोले राहुल गांधी
अमेरिका में एक कार्यक्रम में RSS के खिलाफ राहुल गांधी ने कहा, भारतीय राजनीति से प्रेम, सम्मान और विनम्रता गायब है। आरएसएस मानता है कि भारत एक विचार है। हम मानते हैं कि भारत विचारों की विविधता वाला देश है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर विदेश में अपनी टिप्पणियों से भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
बीजेपी ने कांग्रेस को दी चुनौती
गौरव भाटिया ने दावा किया कि कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान चीन के साथ 'पार्टी-टू-पार्टी MoU' पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, यह उसी समझौता ज्ञापन का नतीजा है। अगर मैं गलत हूं तो मैं राहुल गांधी और (कांग्रेस अध्यक्ष) मल्लिकार्जुन खरगे को चुनौती देता हूं कि वे एमओयू (सहमति पत्रत्र को सार्वजनिक करें।"
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 9 September 2024 at 20:02 IST