'जो विदेश जाकर अपनी जन्मभूमि के खिलाफ बोल सकता है वो...', राहुल गांधी पर भड़के CM हिमंता

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए असम के सीएम ने कहा कि जो विदेश जाकर अपनी जन्मभूमि के खिलाफ बोल सकता है उसके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करनी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Himanta Biswa Sarma
सीएम हिमंता बिस्वा सरमा | Image: X/himantabiswa

अमेरिका में राहुल गांधी की ओर से भारत को लेकर दिए गए बयान को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर से कांग्रेस नेता को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी जननी, जन्मभूमि के खिलाफ विदेश में जाकर बोल सकता है, उसके बारे में टिप्पणी करके कोई फायदा नहीं है।

असम सीएम हिमंता ने कहा, "राहुल गांधी के अमेरिका जाने का मकसद है भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करना। तो जो व्यक्ति विदेश में अपनी जननी, जन्मभूमि के खिलाफ बोल सकता है, उसके बारे में टिप्पणी करके कोई फायदा नहीं है।"

अमेरिका में RSS को लेकर क्या बोले राहुल गांधी

अमेरिका में एक कार्यक्रम में RSS के खिलाफ राहुल गांधी ने कहा, भारतीय राजनीति से प्रेम, सम्मान और विनम्रता गायब है। आरएसएस मानता है कि भारत एक विचार है। हम मानते हैं कि भारत विचारों की विविधता वाला देश है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर विदेश में अपनी टिप्पणियों से भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

बीजेपी ने कांग्रेस को दी चुनौती

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान चीन के साथ 'पार्टी-टू-पार्टी MoU' पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, यह उसी समझौता ज्ञापन का नतीजा है। अगर मैं गलत हूं तो मैं राहुल गांधी और (कांग्रेस अध्यक्ष) मल्लिकार्जुन खरगे को चुनौती देता हूं कि वे एमओयू (सहमति पत्रत्र को सार्वजनिक करें।"

Advertisement

राहुल हमेशा चीन को करते प्रमोट

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, "राहुल गांधी कई तरीकों से हमेशा चीन को प्रमोट देते रहते हैं वो हमेशा भारत को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं और चीन को अच्छा दिखाने की कोशिश करते हैं लेकिन चीन में लोकतंत्र नहीं है वहां धार्मिक स्वतंत्रता नहीं है.. क्या राहुल गांधी इस बारे में कहीं बोलते हैं?"

मनोज तिवारी ने भी विदेश में भारत का अपमान करने का लगाया आरोप

राहुल गांधी पर विदेश में भारत का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “उन्होंने प्रधानमंत्री की भी बुराई की है। राहुल गांधी ही ये कर सकते हैं। अपने देश की बुराई विश्व फोरम पर जाकर करते हैं। राहुल गांधी की इज्जत और थोड़ी-बहुत उनको मिली शोहरत को फिर से डुबा रहे हैं।”

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'खाते हो हिन्दुस्तान का और गाते हो आतंकियों की', ओवैसी के वक्फ वाले बयान पर महंत राजूदास हुए आगबबूला

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड