अपडेटेड 11 March 2026 at 18:18 IST

'पूरा सदन ओम बिड़ला के साथ खड़ा है, लेकिन जब राहुल गांधी को नियम के खिलाफ बोलने से रोका गया तो...', लोकसभा में बोले अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur in Parliament: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशी धरती पर भारत की छवि बिगाड़ने और संसदीय नियमों को न मानने का आरोप लगाया।

Follow : Google News Icon  
Anurag Thakur Parliament Speech
Anurag Thakur Parliament Speech | Image: Sansad TV

Anurag Thakur in Parliament: लोकसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को विपक्ष के नेताओं को जमकर लताड़ा। उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें 'लीडर ऑफ प्रोपेगेंडा' करार दिया। ठाकुर ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी न केवल सदन के भीतर नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं, बल्कि विदेशों में जाकर भारतीय लोकतंत्र की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास करते हैं। 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग सदन में 'माइनस ट्रिपल सी' (No Civic Sense, No Common Sense, No Constitutional Sense) के साथ आते हैं, जिन्हें यह तक नहीं पता कि लोकतंत्र के मंदिर में कैसा व्यवहार करना चाहिए।

‘राहुल गांधी को सुर्खियों में रहने की है भूख’

अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में एक नया शब्द उछालते हुए राहुल गांधी को 'फोमो गांधी' (FOMO - Fear Of Missing Out) कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी को हमेशा इस बात का डर सताता रहता है कि कहीं वे हेडलाइंस से बाहर न हो जाएं, इसलिए वे नियमों के खिलाफ जाकर बोलते हैं। ठाकुर ने तीखे लहजे में कहा कि यह सदन देश की 'रूलबुक' से चलेगा, किसी की 'टूलकिट' से नहीं। 

‘प्रिंसिपल तो ओम बिड़ला ही रहेंगे’ 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पद से हटाने के प्रस्ताव के खिलाफ बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने उनकी कार्यशैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘इस सदन के प्रिंसिपल तो ओम बिड़ला ही रहेंगे। जिन्हें उनसे दिक्कत है, वे अपना स्कूल बदल लें।’

Advertisement

ठाकुर ने बताया कि ओम बिड़ला ने हमेशा छोटे दलों और उन सांसदों को बोलने का अधिक मौका दिया है जिन्हें उनकी अपनी पार्टियों ने अवसर नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पूरा सदन स्पीकर की निष्पक्षता का कायल है और उनके साथ मजबूती से खड़ा है।

‘नेहरू ने मीडिया की आजादी छीनी’

अनुराग ठाकुर ने लोकतंत्र के 'गला घोंटने' के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि नेहरू जी ने पहले संशोधन के जरिए मीडिया की आजादी छीनी थी और बाद में इंदिरा गांधी ने देश पर मीसा और इमरजेंसी थोपी थी।उन्होंने राहुल गांधी पर 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के साथ खड़े होने का आरोप भी लगाया। 

Advertisement

ठाकुर ने राहुल से सवाल किया कि जो लोग भगवान राम को काल्पनिक बताते हैं और भारतीय टीम की टी-20 वर्ल्ड कप जीत पर मेज तक नहीं थपथपा सकते, वे किस मुंह से लोकतंत्र की दुहाई देते हैं।

‘देश माओवाद से नहीं लोकतंत्र से चलता है।’

रक्षा के मुद्दे पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को 'खुली छूट' दी है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सरेंडर तो कांग्रेस ने किया था जब चीन को 38 हजार स्क्वायर मीटर जमीन दी गई थी। 

उन्होंने कहा कि आज का भारत अफगानिस्तान से अपने लोगों को सुरक्षित वापस लाता है और अपनी सीमाओं की रक्षा करना जानता है। ठाकुर ने अंत में कहा कि देश 'माओवाद' से नहीं बल्कि 'लोकतंत्र' से चलता है और विपक्ष को अपनी नकारात्मक राजनीति बंद करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:  ICC Rankings: संजू-ईशान की लंबी छलांग, लेकिन इस स्टार बॉलर की बादशाहत खत्म; वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी कहां? LIST 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 11 March 2026 at 18:18 IST