'धूल चेहरे पर थी और आप आईना साफ करते रहे...', SIR पर बवाल के बीच अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को ऐसा क्यों कहा?

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर लगाए आरोपों पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस परिवार और पार्टी की शुरू से ही परंपरा रही है कि अगर आप चुनाव हार जाते हो किसी को निशाना बनाओ।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Anurag Thakur attack on Rahul Gandhi
Anurag Thakur attack on Rahul Gandhi | Image: X

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' और बिहार में जारी SIR में फर्जीवाड़ा का गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस सांसद इसे लेकर संसद लेकर सड़क तक संग्राम किया। अब राहुल के आरोपों पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर का करारा पलटवार आया है। गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, इस परिवार और पार्टी की शुरू से ही परंपरा रही है कि अगर आप चुनाव हार जाते हैं, तो आप चुनाव आयोग, मतदाताओं या चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हैं।


लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर आरोपों पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, "अगर किसी के नेतृत्व में 90 बार चुनाव हारने का रिकॉर्ड है, तो वह राहुल गांधी का नेतृत्व है। पार्टी के भीतर भी राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए जाते हैं। जब वह चुनाव हारते हैं, तो वह EVM पर सवाल उठाते हैं या मतदाताओं को दोष देते हैं।

हर हार के बाद कांग्रेस नए बहाने ढूंढती-BJP

कांग्रेस ने कहा, भाजपा के लिए EVM में हेराफेरी की गई है। फिर उन्होंने कहा कि EVM पर प्रतिबंध लगाओ, मतपत्र वापस लाओ। फिर उन्होंने कहा कि EVM को रिमोट से हैक किया जा सकता है। हर हार के बाद कांग्रेस नए बहाने ढूंढती रही। कांग्रेस ने आत्ममंथन नहीं किया बल्कि बार-बार EVM, चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को दोष देती रही। बिहार चुनाव हारते देख कांग्रेस पहले ही विपक्षी दलों के साथ मिलकर झूठे आरोप लगाने में लगी हुई है।

 राहुल बवंडर नहीं 'ब्लंडर' है- अनुराग ठाकुर

राहुल के आरोपों पर अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, कल कुछ कांग्रेस के लोग कह रहे थे राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं ने बवंडर खड़ा किया। बवंडर नहीं 'ब्लंडर' है। मैं राहुल गांधी को यही कहूंगा- धूल चेहरे पर थी और आज आईना साफ करते रहे।  अगर हम 1952 से शुरू करें, तो कांग्रेस और CPI ने मिलकर संविधान निर्माता और संत समान नेता डॉ. भीमराव अंबेडकर को चुनाव में हराया था।

Advertisement

 कांग्रेस परिवार चुनावी में धोखाधड़ी करते आई है-BJP

कांग्रेस ने 1952 के पहले ही चुनाव में चुनावी भ्रष्टाचार की नींव रखी थी। रिकॉर्ड चेक करें तो पता चलेगा कि 74,333 वोट खारिज हुए, जबकि भीम राव अंबेडकर सिर्फ 14,561 वोटों से हारे थे। कांग्रेस ने तो संविधान निर्माता और एक दलित नेता को पहले ही चुनाव में हराने की साजिश की... सोचिए, जिसने संविधान बनाया, उसे कांग्रेस परिवार ने चुनावी धोखाधड़ी के जरिए हरा दिया।"

अनुराग ठाकुर ने राहुल को याद दिलाया इतिहास

गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, इस परिवार और पार्टी की शुरू से ही परंपरा रही है कि अगर आप चुनाव हार जाते हैं, तो आप चुनाव आयोग, मतदाताओं या चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हैं। इंदिरा गांधी ने कहा था, मतदाता मूर्खों का समूह हैं। जब राजीव गांधी चुनाव हार गए, तो उन्होंने बैलेट पेपर को दोषी ठहराया। राहुल गांधी के पिता कहते थे, वोटिंग मशीनों से चुनाव कराओ, और राहुल गांधी कहते हैं, बैलेट पेपर से चुनाव कराओ।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'गुजरात के लोग बिहार में...', तेजस्वी ने SIR को लेकर फिर EC पर बोला हमला

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड