अपडेटेड 11 February 2024 at 16:06 IST
INDI गठबंधन को एक और बड़ा झटका, पंजाब के बाद अब दिल्ली में भी अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बाद दिल्ली की 7 सीटों पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
- भारत
- 2 min read

CM Arvind Kejriwal News: लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के बाद दिल्ली की 7 सीटों पर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ‘बीजेपी डरी हुई है कि अगर आम आदमी पार्टी इतनी मेहनत करेगी तो हमारा जीतना तय हो जाएगा, हम सभी 7 लोकसभा सीटें जीतेंगे, दिल्ली में मुझे यकीन है कि पंजाब के लोग हमें पंजाब की सभी 13 सीटें देकर ऐतिहासिक जनादेश देंगे।’
पंजाब में एक रैली के दौरान आम आदमी पार्टी को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह बयान दिया है। भाषण के दौरान उन्होंने दिल्ली के लोगों से सातों लोकसभा सीट देने की अपील की है।
सीएम केजरीवाल बोले- बीजेपी सिर्फ आप से डरती है
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि BJP को डर है कि केंद्र में AAP की सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ आप से डरती है। पूरे देश में आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी 10 साल का छोटा सा बच्चा है। इस छोटे से बच्चे ने इतनी बड़ी पार्टी की नाक में दम कर दिया है। AAP उनको सोने नहीं देती। उन्हें नींद नहीं आती है। हम लोग उनके सपने में रात को भूत की तरह आते हैं।
Advertisement
10 साल के अंदर पंजाब और दिल्ली में सरकार बन गई- CM केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि एक छोटी सी पार्टी की 10 साल के अंदर पंजाब और दिल्ली में सरकार बन गई। गुजरात और गोवा में विधायक बन गए। जहां चुनाव लड़ते हैं, वहां खूब सारे वोट आते हैं। बीजेपी को डर है कि AAP इसी तरह आगे बढ़ते रहे तो एक दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बन जाएगी।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 11 February 2024 at 15:33 IST