'कांग्रेस के लिए राहुल गांधी अशुभ', अनिल विज ने बताया हरियाणा में BJP की जीत का सबसे बड़ा कारण

अनिल विज ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि जब राहुल गांधी हरियाणा चुनाव में आए थे, तो मैंने कहा था कि उनका हरियाणा में आना हमारे लिए शुभ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Anil Vij statement on rahul gandhi
अनिल विज ने बताया हरियाणा में BJP की जीत का सबसे बड़ा कारण | Image: ANI

Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस हार के दर्द भूला नहीं पा रही है। विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब एक महीने बाद भी पार्टी को अपनी हार के कारणों का पता नहीं लग पाया है। 8 अक्टूबर को चुनाव नतीजे आने के बाद पार्टी हाईकमान ने फैक्ट फाइडिंग कमेटी बनाई थी, लेकिन कमेटी की रिपोर्ट सामने नहीं आई। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान ने भी हार के कारणों का पता लगाने के लिए एक कमेटी है। अब बीजेपी ने कांग्रेस की हार के मजे लिए हैं।

हरियाणा सरकार में मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज किया है। उन्होंने कांग्रेस की हार का कारण बताते हुए कहा कि 'कांग्रेस को हार कारण मैं बता देता हूं, उसे दूर करने का काम उनका। जब राहुल गांधी हरियाणा चुनाव में आए थे, तो मैंने कहा था कि राहुल गांधी जिस प्रदेश में आते हैं वहां कांग्रेस हार जाती है। राहुल गांधी का हरियाणा में आना हमारे लिए शुभ है। अब कांग्रेस को देखना है कि राहुल गांधी को कैसे रोकना है। कांग्रेस अलग-अलग दलों का समूह है, इसलिए इनका फैसला नहीं हो पाता है।'

कांग्रेस ने किया समिति का गठन

हरियाणा कांग्रेस ने हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी के इशारे पर गड़बड़ी और हेराफेरी का आरोप लगाया है। पार्टी ने अपने आरोपों की पड़ताल के लिए सोमवार को 8 सदस्यीय समिति का गठन किया। पार्टी का मानना है कि इन गड़बड़ियों के चलते पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा। कांग्रेस की हरियाणा ईकाई के प्रमुख उदय भान की ओर से जारी आदेश के अनुसार, पूर्व विधायक करण सिंह दलाल इस समिति का नेतृत्व करेंगे और इसमें नूंह विधायक आफताब अहमद, पूर्व विधायक जयवीर सिंह वाल्मीकि भी शामिल हैं। ये समिति पार्टी के सभी उम्मीदवारों और अन्य नेताओं से चर्चा कर एक रिपोर्ट तैयार करेगी और एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति को सौंपेगी।

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव के पांच अक्टूबर को घोषित परिणाम में भाजपा ने 48 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी जबकि कांग्रेस को 37 सीट पर जीत मिली।

Advertisement

13 नवंबर से शुरू होगा शीतकालीन सत्र

हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 13 नवंबर से शुरू होगा। राज्य की 15वीं विधानसभा का यह पहला पूर्ण सत्र होगा। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार के 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण के बाद, विधानसभा की बैठक 25 अक्टूबर को हुई थी, लेकिन उसी दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: ट्रंप और कमला हैरिस होते भारतीय राजनेता, तो ऐसे करते प्रचार... AI PHOTOS वायरल

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड