अपडेटेड 8 July 2024 at 19:06 IST

राहुल गांधी को अनिल विज का खुला चैलेंज, कहा- मेरे मुकाबले चुनाव लड़कर देखलो, भ्रम दूर हो जाएगा

लोकसभा में राहुल गांधी ने सरकार को चैलेंज देते हुए कहा था कि इस बार गुजरात में INDI गठबंधन बीजेपी को हराने जा रहा है। विज ने राहुल के बयान पर पलटवार किया है।

Follow : Google News Icon  
Anil Vij open challenge to Rahul Gandhi
राहुल गांधी को अनिल विज का खुला चैलेंज | Image: PTI

Haryana News: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री और प्रदेश में 'गब्बर' के नाम से मशहूर अनिल विज (Anil Vij) ने लोकसभा में प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को बड़ा चैलेंज दे दिया है। अनिल विज ने सोमवार को खुला चैलेंज देते हुए राहुल गांधी को कहा कि ‘अगर वो खुदको बहुत पॉपुलर मानते हैं, तो मेरे खिलाफ अंबाला से विधानसभा का चुनाव लड़कर देखलें। उनको अपनी लोकप्रियता का पता चल जायेगा। राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में पहले से अधिक वोट लेकर फेल हुए है, इसलिए उन्हें गलतफहमी हो गई है।’

लोकसभा में राहुल गांधी ने सरकार को चैलेंज देते हुए कहा था कि इस बार गुजरात में भी INDI गठबंधन बीजेपी को हराने जा रहा है और गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा था कि इस बार आप लिख के ले लो, आपको INDI गठबंधन गुजरात में हराने जा रहा है। सोमवार को अंबाला में मीडिया से बात करते हुए अनिल विज ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को गलतफहमी हो गई है कि वे देश के नेता बन गए हैं। उनको अगर अपनी लोकप्रियता चेक करनी है चुनाव में मुकाबला करलें, उन्हें अपनी लोकप्रियता का पता चल जायेगा।

सैनी कैबिनेट में नहीं मिली जगह

बतादें, हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। मनोहर लाल खट्टर के सीएम कुर्सी से हटने के बाद मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी के कैबिनेट में उनको जगह नहीं मिली। मुख्यमंत्री बदले जाने के दौरान खबर आई थी कि विज नाराज हो गए हैं, लेकिन उन्होंने ऐसी खबरों का खंडन किया था।  

इस साल होंगे विधानसभा चुनाव

हरियाणा में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसके लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू करदी है और हरियाणा का सियासी पारा भी हाई होने लगा है। राजनीतिक दलों ने भी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी-अपनी कमर कसनी शुरू करदी है। हरियाणा में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। इनेलो, जेजेपी, कांग्रेस और बीजेपी इस चुनाव के मुख्य खिलाड़ी हैं। मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी की इस चुनाव में अग्नि परीक्षा होनी है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 10 सीटों में बीजेपी और कांग्रेस को पांच-पांच सीटें मिली हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: भारतीय समुदाय के हाथों में तिरंगा, PM ने बच्चे से मिलाया हाथ; मॉस्को में मोदी का जबरदस्त क्रेज,VIDEO

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 8 July 2024 at 19:06 IST