अपडेटेड 4 January 2024 at 18:06 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने केसीआर से मुलाकात की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की।

Follow : Google News Icon  
K. Chandrasekhar Rao meets Andhra Pradesh Chief Minister Y.S. Jaganmohan Reddy
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और के. चंद्रशेखर राव | Image: PTI

हैदराबाद, चार जनवरी (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात की। केसीआर ने हाल में कूल्हा प्रतिरोपण सर्जरी कराई थी।

बीआरएस सूत्रों ने बताया कि रेड्डी ने यहां नंदी नगर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। राव के बेटे एवं बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव और पार्टी के अन्य नेताओं ने रेड्डी का अभिनंदन किया।

इससे पहले, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एक विशेष विमान से विजयवाड़ा से यहां बेगमपेट हवाई अड्डा पहुंचे। राव को केसीआर के नाम से भी जाना जाता है। अपने आवास पर गिर जाने के कारण उन्हें फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद, उन्होंने पिछले साल आठ दिसंबर को यहां एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कूल्हा प्रतिरोपण सर्जरी कराई थी और 15 दिसंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 4 January 2024 at 18:06 IST