Anant Singh: 'वो पागल हो गया है, अपनी पत्नी कहां है, जब महिला खटिया पर...', पप्पू यादव के बयान पर भड़के अनंत सिंह; सुनाई खरी खोटी, VIDEO

पप्पू यादव के महिलाओं को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान पर बाहुबली अनंत सिंह की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने महिलाओं के लिए ऐसे बयान की कड़ी आलोचना की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pappu Yadav on Anant Singh
पप्पू यादव के बयान पर भड़के अनंत सिंह | Image: ANI

सांसद पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान की वजह से नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक के नेता इसे पप्पू यादव की छोटा मानसिकता बता रहे हैं। महिला आयोग ने भी इस संबंध में पप्पू यादव को नोटिस थमाया है। अब पूरे विवाद पर मोकामा से JDU विधायक बाहुबली अनंत सिंह की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने महिलाओं के संबंध में निर्दलीय सांसद के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि 'वो पागल हो गया है'l

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव संसद में महिला आरक्षण के मुद्दे महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी करने के चलते आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। BJP, कांग्रेस से लेकर क्षेत्रीय दलों के नेता भी पप्पू यादव की बयान की आलोचना कर रहे हैं। अब बाहुबली अनंत सिंह भी पप्पू यादव को खरी खोटी सुनाई है।

अनंत सिंह ने सुनाई पप्पू यादव को खरी खोटी

पटना में पप्पू यादव को लेकर पत्रकारों के सवाल के जवाब में अनंत ने कहा, "पप्पू यादव पागल हो गए हैं। उनकी अपनी पत्नी कहां हैं? नेता बनने के लिए महिलाओं को खटिया पर ही सोना पड़ता है तो उनकी अपनी पत्नी भी एक नेता हैं, उनसे पूछना चाहिए कि वो कहां हैं l किसी और के बारे में बोलने से पहले उन्हें अपनी पत्नी से भी पूछ लेना चाहिए।

महिला को लेकर क्या बोले पप्पू यादव?

बता दें कि महिला आरक्षण पर बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा था कि अपने देश में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है, लेकिन उन्हें कभी भी सच्चा सम्मान नहीं मिला है। कड़वी सच्चाई ये है कि 90% महिलाओं का राजनीति करियर नेताओं के बिस्तरों से शुरू होता है। अमेरिका से लेकर भारत तक के नेताओं की गिद्ध दृष्टि महिलाओं पर है। आज राजनीति में महिलाओं का शिकार करने की संस्कृति जड़ जमा चुकी है।  

Advertisement

महिला आयोग के नोटिस पर भड़के सांसद

महिला आयोग के नोटिस पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, मैंने कहा था कि पुरुष राजनेता महिलाओं का शोषण किए बिना उन्हें राजनीति में आने नहीं देते। क्या यह बात गलत है? मैं महिलाओं की लड़ाई लड़ रहा हूं। ये लोग महिलाओं का शोषण करते हैं। 755 पुरुष राजनेताओं के खिलाफ यौन शोषण के मामले हैं और 155 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। पूरा भारत ही दागदार है।

यह भी पढ़ें: मेरा फोन भी चेक करा लीजिए अगर पोर्न निकले तो...संसद में नेताओं के पोर्नोग्राफी वाले बयान पर बोले पप्‍पू यादव; बाबाओं पर भी लगाए गंभीर आरोप

 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड