मैं बंगाल की जनता के विश्वास को ठेस नहीं पहुंचने दूंगा, सोनार बांग्ला का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेंगे- अमित शाह
अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप में निर्वाचित घोषित किया। अमित शाह ने कहा कि, मैं बंगाल की जनता के विश्वास को ठेस नहीं पहुंचने दूंगा। हम सोनार बांगला का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
- भारत
- 2 min read

Amit Shah and Suvendu Adhikari News: सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप निर्वाचित घोषित करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने उनका अभिनंदन किया। अमित शाह ने कहा कि, ‘अभी कुछ समय पहले ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। 8 प्रस्ताव और समर्थन मिले हैं सभी में एक ही नाम मिला है। मैं सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप में निर्वाचित घोषित करता हूं।’
जनता के प्रचंड विजय दी, मैं धन्यवाद करता हूं- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, 'जिस प्रकार का माहौल कम्युनिस्ट के वक्त से यहां पर बनाया जाता था ममता बनर्जी ने इसे और गहरे तरीके से भय में परिवर्तित किया। वहां की मत की अभिव्यक्ति लगभग असंभव थी सैकड़ों उदाहरण हिंसा के उसके बीच में भाजपा और हमारे नेता नरेंद्र मोदी पर भरोसा कर बंगाल की जनता ने हमें जो प्रचंड विजय दी है इसके लिए मैं धन्यवाद करता हूं। पार्टी की ओर से ये भी कहना चाहता हूं कि बंगाल की जनता ने जो अपेक्षाएं रखी हैं हम पूरा प्रयास करेंगे कि आपके विश्वास को तनिक भी ठेस न पहुंचे।'
9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे सुवेंदु
बंगाल की राजनीति से जुड़ी ये बड़ी खबर है। सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और अब वो पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री होंगे। उनके नाम पर औपचारिक मुहर लग गई है। सुवेंदु अधिकारी कल यानी 9 मई को 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।