अपडेटेड 20 January 2024 at 16:59 IST

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर अमित शाह का हमला, कहा- ‘कांग्रेस के समय असम में था उग्रवाद था’

अमित शाह ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में हजारों युवाओं ने अपनी जान गंवाई, असम में उग्रवाद व्याप्त था।

Follow : Google News Icon  
Amit Shah
गृहमंत्री अमित शाह | Image: ANI

Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह शनिवार 20 जनवरी को गुवाहाटी में असम पुलिस कमांडो के पासिंग आउट परेड समारोह में शामिल हुए। शाह ने परेड की सलामी भी ली। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी मंच पर मौजूद रहे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि विभाजन से समय हुए कौमी दंगे, विभाजन के समय शरणार्थियों की समस्या, 7 दशक से चल रही घुसपैठ की समस्या, 1971 में बांग्लादेश का मुक्ति युद्ध, अनेक उग्रवादी गुटों की हिंसा, ड्रग तस्करी और घुसपैठ से असम हमेशा प्रभावित रहा है। परंतु असम पुलिस का इन सभी समस्याओं से लड़ने का, जूझने का और लड़ने का गौरव पूर्ण इतिहास रहा है। आज जो साथी असम पुलिस में जुड़ रहे हैं ये नई ताकत और ऊर्जा देंगे। 

कांग्रेस शासन में हजारों युवाओं ने अपनी जान गंवाई- शाह

अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, "राहुल गांधी ने हाल ही में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है, मैंने आज यहां कुछ मीडिया कर्मियों से पूछा कि असम में क्या हुआ। कांग्रेस शासन के दौरान, हजारों युवाओं ने अपनी जान गंवाई, असम में उग्रवाद व्याप्त था, कांग्रेस शासन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों ने इस यात्रा का विरोध किया और न्याय की मांग की।”

Advertisement

22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा - शाह

शाह ने कहा, "22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने वाला है। लगभग साढ़े 500 साल तक अपने घर से बाहर रह रहे रामलला को PM मोदी साढ़े 500 साल बाद उनके भव्य मंदिर में विराजित करेंगे। PM मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है उसकी शुरुआत राम लला के अपने मंदिर में विराजित होने से हो रही है।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: मैथिली ठाकुर के राम भजन के मुरीद हुए PM मोदी, बिहार की बेटी की तारीफ में कही ये बात

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 20 January 2024 at 16:59 IST