अपडेटेड 21 February 2024 at 16:52 IST

'कुंडा में कुंडी लगाओगे...', जब 2022 विधानसभा चुनाव में राजा भैया और अखिलेश में बढ़ी थी तल्खियां

अदावत के बाद राजा भैया और अखिलेश यादव की दोस्ती चर्चा में है। फोन पर बातचीत हुई है और नाराजगी की बर्फ पिघलने लगी है।

Follow : Google News Icon  
akhilesh yadav raja bhaiya
अखिलेश यादव और राजा भैया | Image: x

Akhilesh Yadav News:  प्रतापगढ़ के कुंडा से जनसत्ता दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच संबंध सुधर रहे हैं। नए समीकरणों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। पुराने पन्ने पलटे जा रहे हैं। अखिलेश बनाम राजा भैया के जुबानी हमले की कहानी फिर याद की जाने लगी है। 2022 में अखिलेश ने कुंडा में कुंडी की बात की थी तो राजा भैया ने कहा था कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ।

लोकसभा चुनाव सिर पर है तो राज्यसभा में भी सपा सत्ताधारी पार्टी के सामने चुनौती पेश करने को तैयार बैठी है। वोटों का गणित फिट बैठाने के लिए राजा भैया की ओर प्यार भरा हाथ बढ़ाया जा रहा है।  इंडी गठबंधन में भी सब कुछ ठीक नहीं है। विपक्षी दलों के गठजोड़ को शोर शराबे के साथ आकार दिया गया लेकिन फिलहाल बिखरता दिख रहा है। जमीन दरक रही है और जिनकी कुंडा में कुंडी लगाने की बात की थी वो समय की मांग बन गए हैं!

रिश्तों में दरार

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा से जनसत्ता दल के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का समाजवादी पार्टी से पुराना रिश्ता रहा है। वो 2 बार सपा की सरकार में मंत्री बने।  बसपा की मायावती सरकार के दौरान जब राजा भैया का बुरा वक्त चल रहा था तो उससे मुलायम सिंह यादव उनके संकटमोचक बने थे। लेकिन मामले में बुआ-भतीजे यानि बसपा -सपा के गठबंधन ने डेंट लगा दिया। राजा भैया ने समाजवादी पार्टी से दूरी बना ली।  साल 2019 में राज्यसभा चुनाव के दौरान राजा भैया ने सपा के उम्मीदवार को वोट नहीं दिया। इसके बाद अखिलेश यादव के साथ रिश्ते तल्ख हो गए। राजा भैया पर पोटा लगाने वाली सरकार के साथ सपा का जाना अच्छा नहीं लगा। रिश्तों में दरार आ गई।

ये उन दिनों की बात है?

साल 2019 में सपा के प्रत्याशी के खिलाफ  जाकर राजा भैया ने भाजपा को वोट दे दिया था। इससे अखिलेश उनसे काफी नाराज हुए। यह नाराजगी कई बार सार्वजनिक मंचों पर भी खुलकर सामने आई। साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान कुंडा में अखिलेश यादव ने राजा भैया की पार्टी के सामने उनके वफादार रहे गुलशन यादव को मैदान में उतार दिया।

Advertisement

और वो आइकॉनिक वार पलटवार!

इतना ही नहीं, गुलशन यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, ' बताओ कुंडा के लोगों, यहां पर जो लगातार जीत रहे हैं, उनके लिए कुंडी लगाओगे कि नहीं लगाओगे? ऐसी कुंडी लगाना कि दोबारा कुंडी न खोल पाएं।' अखिलेश के इस बयान का राजा भैया ने करारा जवाब दिया। राजा भैया ने बोले, 'मैंने किसी पर निजी टिप्पणी नहीं की। हमेशा मंच की मर्यादा बनाकर रखी। किसी के ऊपर हल्की बात कभी नहीं की। एक नेताजी ने कहा कि कुंडा में कुंडी लगा देंगे या कुंडा को कुंडी बना देंगे तो हम कहे कि धरती पर अभी कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है जो कुंडा में कुंडी लगा दे। कुंडा कुंडै रही। जब बहुत हो गया सुनते-सुनते तब आज हम अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।'

ये भी पढ़ें- INDI गठबंधन में 'All Is Not Well'! अब तो शरद पवार भी मान गए, यहां फंसा पेच
 

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 21 February 2024 at 16:40 IST