अपडेटेड 1 November 2021 at 10:16 IST

सरदार पटेल की जयंती पर अखिलेश यादव ने किया जिन्ना का गुणगान; भड़की बीजेपी, सुनाई खरी-खोटी

उत्तर प्रदेश में (Uttar Pradesh) अगले साल विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से तैयारियों में जुट गई है।

Follow : Google News Icon  
PC: ANI/PTI
PC: ANI/PTI | Image: self

उत्तर प्रदेश में (Uttar Pradesh) अगले साल विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से तैयारियों में जुट गई है। सभी पार्टियों के नेता रैली और सभाओं में व्यस्त हैं। इस दौरान सभी एक दूसरे पर जुबानी हमले भी कर रहे हैं। इस हमले में कभी-कभी किसी नेता के मुंह से कुछ ऐसा भी निकल जाता है, जो उनके लिए मुसीबत बन जाती है। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former Chief Minister of Uttar Pradesh Akhilesh Yadav) के साथ हुआ है। 

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में अखिलेश यादव विजय रथ यात्रा लेकर पहुंचे थे, यहां वे एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक बयान दे डाला। अखिलेश ने रैली को संबोधित करते हुए मोहम्मद अली जिन्ना (Mohammad Ali Jinnah) को आजादी का नायक बना डाला। अखिलेश यादव ने देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (Former Prime Minister Jawaharlal Nehru) की मोहम्मद अली जिन्ना से तुलना कर दी है।

जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "सरदार पटेल जमीन को पहचानते थे और जमीन को देखकर फैसले लेते थे, वह जमीन को समझ लेते थे तभी फैसला लेते थे, इसीलिए वो आयरन मैन के नाम से जाने जाते थे। सरदार पटेल जी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना एक ही संस्था में पढ़कर बैरिस्टर बन कर आए थे। एक ही जगह पर पढ़ाई लिखाई की। वह बैरिस्टर बने उन्होंने आजादी दिलाई अगर उन्हें किसी भी तरह का संघर्ष करना पड़ा होगा तो वह पीछे नहीं हटे।" 

अखिलेश के बयान के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार किया है। संबित पात्रा ने अखिलेश के बयान को तुष्टिकरण की  पराकाष्ठा बताते हुए ट्विट किया, "तुष्टिकरण की  पराकाष्ठा-"जिन्ना ने हमें आज़ादी दिलायी"!"

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी ट्वीट कर अखिलेश पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, "सरदार पटेल की जयंती पर अखिलेश यादव मोहम्‍मद अली जिन्ना का गुणगान क्यों कर रहे हैं।"

इसके अलावा मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने रविवार को अखिलेश यादव का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, "सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर भी इनको अपने आदर्श 'जिन्‍ना' याद आ ही गए।" 

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के राज्‍यसभा सदस्‍य और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने एक वीडियो जारी कर कहा, "सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लौह पुरुष की तुलना जिन्ना से की है, अखिलेश यादव को पहले इतिहास पढ़ लेना चाहिए। जिन्ना ने हजारों हिंदुओं का कत्लेआम कराया और वह देश के बंटवारे के जिम्मेदार है।"

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में काम नहीं करेगा प्रियंका गांधी का लॉलीपॉप : रवि किशन शुक्ला

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस की सरकार आने पर मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा: प्रियंका गांधी वाद्रा
 

Published By : Munna Kumar

पब्लिश्ड 1 November 2021 at 10:16 IST