'दाना और गाना कब तक चलेगा अफसाना... बीजेपी से मुकाबला करना है तो बहादुर टीम चाहिए, हम तैयार हैं', सपा में टूट के दावे पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

Akhilesh Yadav on OP Rajbhar Statement: अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा दूसरों को पार्टी तोड़ रही है, दूसरों के सांसद छिन रही है। यूपी में उन्हीं के विधायक पाला बदलने की तैयारी में हैं। कई ऐसे लोग हैं, जो समय पर पत्ते खोलते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav on OP Rajbhar Statement
ओपी राजभर के दावे पर अखिलेश यादव | Image: ANI, X

Akhilesh Yadav Statement: तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना UBT के सांसदों में टूट से ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। अब वैसा ही दावा समाजवादी पार्टी को लेकर भी किया जा रहा है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के दावे से हलचल मचा दी है, जिस पर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा से मुकाबला करना है तो बहादुर लोगों की टीम होनी चाहिए। मुकाबला करने के लिए सपा तैयार है।

‘जो डर जाएगा और अपना दल…’

ओपी राजभर के दावे पर अखिलेश यादव ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी इसी तरीके से काम करती है। कई दलों को तोड़ चुकी है। उत्तर प्रदेश में भी सपा के कई विधायक, MLC, राज्यसभा उन्होंने तोड़े थे। क्या स्वार्थ रहा होगा, क्या लालच रहा होगा क्या डर रहा होगा... जो डर जाएगा और अपना दल छोड़कर चला जाएगा।"

सपा कई उतार-चढ़ाव देख चुकी है- अखिलेश

उन्होंने दावा कि आपको याद होगा पिछली बार भी प्रेस में मैंने कहा था कि अब भाजपा को मैं नहीं तोड़ूगा। उनके विधायकों को नहीं लेंगे। भाजपा दूसरों को पार्टी तोड़ रही है, दूसरों के सांसद छिन रही है। यूपी में उन्हीं के विधायक तैयारी में हैं, पाला बदलने के लिए। कई ऐसे लोग हैं, जो समय पर पत्ते खोलते हैं। समाजवादी पार्टी मजबूत पार्टी है। सपा कई उतार-चढ़ाव देख चुकी है।

ओपी राजभर के बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “दाना और गाना कब तक चलेगा यह अफसाना।”

Advertisement

क्या कहा था ओपी राजभर ने…?

इससे पहले ओपी राजभर ने दावा किया था कि आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी (SP) में बड़ी टूट देखने को मिल सकती है।

शिवसेना (UBT) में राजनीतिक हलचल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अगला नंबर अब उत्तर प्रदेश का है। राम गोपाल ने चिट्ठी अमित शाह को दे दी है और कह दिया है कि इन लोगों को बुलाकर अपने पास ले लीजिए। खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है।

Advertisement

राजभर ने सांसदों के खरीद-फरोख्त पर कहा, "अगर वो कह रहे हैं कि सांसदों को खरीदा जा रहा है तो हम कहेंगे वो बिकने के लिए तैयार हैं, तभी तो खरीदा जा रहा है। टिकाऊ नेता पैदा करो। बिकने वाला है तैयार करोगे तो बिकेगा ही। ऐसा नेता तैयार करो जो बिके न।"

यह भी पढ़ें: संजय राउत ने बागी सांसदों को दी गाली, बवाल होने पर कहा- 'मराठी में चलता है, जिसे जो भाषा समझ आती है...',संजय निरुपम ने किया पलटवार

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड