यूपी में सपा-लोकदल ने कर ली सांठगांठ; कांग्रेस कहां गई... दिल्ली तक चला था मंथन

SP-RLD Alliance: 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने सपा-राष्ट्रीय लोकदल के बीच सीट बंटवारा कर लिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav Jayant Chaudhary Alliance
यूपी में अखिलेश और जयंत चौधरी ने चुनावों के लिए गठबंधन किया। | Image: ANI/@yadavakhilesh-X

Akhilesh Yadav-Jayant Chaudhary: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने सीट बंटवारा कर लिया है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी के बीच एक बैठक हुई, जिसमें दोनों ने मिलकर अपनी-अपनी सीटें फिक्स कर ली हैं। खुद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। अहम बात ये है कि सपा-लोकदल ने कांग्रेस के बगैर ही सीटें तय कर ली हैं।

लोकसभा सीटों के हिसाब से संसद में सभी बड़ी हैसियत रखने वाले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच लंबे वक्त से चर्चाएं चल रही हैं, बैठक पर बैठकें हो रही हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इस बीच कांग्रेस से हटकर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक दल ने आपस में सांठगांठ कर ली है।

अखिलेश ने जयंत संग गठबंधन का ऐलान किया

अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी के साथ सोशल मीडिया साइट 'X' पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें सपा मुखिया ने दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की घोषणा की गई है। अखिलेश ने लिखा, 'राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं!'

 यह भी पढ़ें: 'वोटों के खातिर ये लोग हिंदुओं का नरसंहार करवा सकते हैं'

Advertisement

सपा-कांग्रेस में अभी तक फैसला नहीं

अहम बात ये है कि विपक्ष के भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन यानी INDI अलायंस में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के साथ कांग्रेस भी है। इसी गठबंधन के तहत सपा और कांग्रेस में पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में सीटों को लेकर काफी लंबा विचार विमर्श भी चला। कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के आवास पर इसी बुधवार को दिल्ली में दोनों दलों की बैठक हुई।

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें आती हैं। समाजवादी पार्टी पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन का नेतृत्व वही करेगी। ऐसे में सपा की महत्वाकांक्षा ज्यादा सीटों पर भी लड़ने की होगी। हालांकि चर्चाएं हैं कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कुछ नेता कथित तौर पर समाजवादी पार्टी के बराबर की सीटों की उम्मीद रख रहे हैं। बताया ये भी जाता है कि दिल्ली के नेता यूपी में कांग्रेस के लिए करीब 25 सीटें चाहते हैं। कुल मिलाकर दुविधा और माथापच्ची के बीच सपा-कांग्रेस में बात बनी नहीं है।

Advertisement

 यह भी पढ़ें: केशव प्रसाद मौर्य बोले- कांग्रेस ने पाप किया है, रामभक्त माफ नहीं करेंगे

Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड