बुलडोजर पर शायराना हुए अखिलेश यादव-'उसने घर का मतलब भला क्या जाना, जिसने...' पत्नी डिंपल ने क्या कहा

अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा सरकार का प्रतीक बन चुके बुलडोजर के खिलाफ टिप्पणी की है। सरकार के खिलाफ इस फैसले के लिए मैं SC को धन्यवाद देता हूं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav & Dimple yadav on bulldozer
Akhilesh Yadav & Dimple yadav on bulldozer | Image: PTI

देश की सर्वोच्च अदालत ने बुलडोजर एक्शन को लेकर गाइडलाइन तय कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों से दो टूक शब्दों में कह दिया है कि मनमानी तरीके से बुलडोजर चलाने वाली सरकारें कानून को हाथ में लेने की दोषी हैं। मनमाने तरीके से बुलडोजर चलाने वाले अधिकारियों को भी सुप्रीम कोर्ट ने रेड कार्ड दिखा दिया है और कहा कि किसी भी सरकारी अधिकारी को मनमाने तरीके से बुलडोजर चलने पर बक्शा नहीं जाएगा।

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शायराना अंजाद ने योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा,…

"उसने ‘घर’ का मतलब भला क्या है जाना
जिसने सियासत की गद्दी को घर है माना"

बुलडोजर गैराज में खड़ा होगा, अब किसी का घर नहीं टूटेगा- अखिलेश यादव

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कानपुर में सीसामऊ में बोलते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार को निशाने पर लिया। सपा प्रमुख ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा सरकार का प्रतीक बन चुके बुलडोजर के खिलाफ टिप्पणी की है। सरकार के खिलाफ इस फैसले के लिए मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं। जो लोग घर तोड़ना जानते हैं उनसे आप क्या उम्मीद कर सकते हैं? कम से कम आज उनका बुलडोजर गैराज में खड़ा होगा, अब किसी का घर नहीं टूटेगा। सरकार के खिलाफ इससे ज्यादा टिप्पणी और क्या हो सकती है। हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है, एक दिन हमारे विधायक रिहा होकर हमारे बीच आएंगे और वैसे ही काम करेंगे जैसे पहले करते थे।

Advertisement

बुलडोजर कार्रवाई संवैधानिक नहीं है- डिंपल यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव के बाद मैनपुरी से सांसद  डिंपल यादव की भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर प्रतिक्रिया आई है। बुलडोजर कार्रवाई पर डिंपल यादव ने कहा कि बुलडोजर कार्रवाई संवैधानिक नहीं है। BJP सरकार में गुंडई के बल पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है उन पर लाठी बरसाई जा रही हैं। नौजवानों छात्रों को नौकरी नहीं मिल रही है। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: किसका घर तोड़ा जाएगा, किसका नहीं? बुलडोजर एक्शन पर SC ने बनाई गाइडलाइन; 15 प्वाइंट में समझें

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड