'SC संज्ञान ले और बंगाल मतगणना की CCTV देश के सामने लाइव उपलब्ध कराई जाए', बंगाल में BJP की जीत पर भड़के अखिलेश ने कर दी बड़ी मांग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट से अपील करते हुए मांग की कि पश्चिम बंगाल में मतगणना की सीसीटीवी फुटेज पूरे देश के सामने लाइव उपलब्ध कराई जाए।
- भारत
- 2 min read

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी हार को ममता बनर्जी ही नहीं पूरा INDI गठबंधन पचा नहीं पा रहा है। लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठाए जा रहे हैं। BJP पर बूथ लूटने, वोटों की चोरी समेत कई गंभीर आरोप TMC लगा रही है। इस बीच अब समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ममता बनर्जी का खुला समर्थन किया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि बंगाल में हुए मतगणना की CCTV फुटेज पूरे देश के सामने लाइव दिखाया जाए।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने बंगाल में हुए मतगणना पर कई सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिव्यू?) प्रक्रिया में जिन सीटों पर वोट कटे, वहां 20,000 से अधिक सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को नैतिक समर्थन देने के लिए बंगाल जाने की भी घोषणा की।
अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट से की ये अपील
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि पश्चिम बंगाल में मतगणना की सीसीटीवी फुटेज पूरे देश के सामने लाइव उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि इससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों के कार्यालय जलाने की घटनाएं हो रही हैं और पूरी दुनिया यह तस्वीर देख रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी मांग है कि इस मामले की सुप्रीम कोर्ट तत्काल संज्ञान लें और इसकी जांच की जाए।
2022 में भी यूपी में नतीजों को बदला गया था
अखिलेश यादव ने आगे कहा, छिबरामऊ में 2022 के चुनावों में दीदी (ममता बनर्जी) और बंगाल की जनता को जिस स्थिति का सामना करना पड़ा, वह हमने देखा। 2022 में कई विधानसभा क्षेत्रों में, केंद्रीय बलों को तैनात करके, उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्रों और मतगणना केंद्रों से बाहर निकाल दिया और नतीजों को बदल दिया।"