'वह उनकी डेड बॉडी नहीं थी, कुछ लोगों को अब भी दादा के लौटने की उम्मीद...', रोहित पवार के तीखे सवालों ने महाराष्ट्र की राजनीति में मचा दी खलबली

Maharashtra News : 28 जनवरी 2026 को बारामती में अजीत पवार का चार्टर्ड लियरजेट क्रैश हुआ, जिसमें उनकी मौत हो गई। रोहित पवार ने साजिश का संदेह जताते हुए मेंटेनेंस, टेकलॉग और CCTV पर सवाल उठाए है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Ajit Pawar plane crash accident or conspiracy Rohit Pawar raises questions
अजीत पवार की मौत पर रोहित पवार के तीखे सवाल | Image: ANI

Ajit Pawar Death Mystery : महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत ने पूरे राज्य को सदमे में डाल दिया। 28 जनवरी, 2026 को बारामती एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग के दौरान हुआ प्लेन क्रैश, जिसमें अजीत पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई, अब विवादों के घेरे में है। जहां कुछ लोग इसे महज एक हादसा मान रहे हैं, वहीं कई लोग इसे साजिश का हिस्सा बता रहे हैं।

एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक और अजित पवार के भतीजे  रोहित पवार ने मुंबई में एक प्रेजेंटेशन दिखाकर इस हादसे पर कई सवाल ऊठाए। रोहित पवार ने प्रेजेंटेशन के जरिए इसे हादसा मानने से इनकार कर दिया, उन्होंने दावा किया है कि इस पूरी घटना के पीछे एक सोची-समझी प्लानिंग हो सकती है।

प्लेन क्रैश की घटना

28 जनवरी 2026 को सुबह मुंबई से बारामती के लिए उड़ान भरने वाला चार्टर्ड लियरजेट 45 विमान, जो वीएसआर वेंचर्स कंपनी का था, लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में अजीत पवार, उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, पायलट, को-पायलट और एक फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे। शुरुआती जांच में खराब विजिबिलिटी को प्राथमिक कारण बताया गया, लेकिन जांच अभी जारी है।

विमान कनाडा की बॉम्बार्डियर एयरोस्पेस द्वारा 2010 में निर्मित था और दो दिन पहले सूरत गया था। क्रैश साइट की तस्वीरें दर्शाती हैं कि विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

Advertisement

हादसे की टाइमलाइन

  • सुबह 7:02 बजे क्रू मौजूद था।
  • 7:03 बजे विजिबिलिटी चेक की गई।
  • 7:10 बजे सब कुछ ठीक था।
  • 7:17 बजे अजित पवार के बॉडीगार्ड विदिप जाधव पहुंचे।
  • 7:50 बजे अजीत पवार पहुंचे।
  • 8:10 बजे टेकऑफ।
  • 8:43 से 8:45 बजे दुर्घटना।

रोहित पवार के अनुसार VSR अधिकारियों ने कहा कि यह मेंटेन किया हुआ एयरक्राफ्ट था और विजिबिलिटी को दोष दिया। लेकिन पास के गांव की एक महिला ने बताया कि विमान की आवाज सामान्य से अलग थी, और ग्राम पंचायत के सीसीटीवी में विमान हवा में 360 डिग्री घूमता नजर आया।

रोहित पवार को साजिश का संदेह

रोहित पवार ने कहा कि पूरा महाराष्ट्र सवाल कर रहा है कि यह हादसा था या साजिश? उन्होंने परिवार की भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ लोग अभी भी उम्मीद कर रहे हैं कि अजीत दादा कहीं से लौट आएंगे। लेकिन सच्चाई यह है कि उनके स्वेटर, घड़ी और सैंडल जले हुए मिले। उनकी घड़ी हमेशा 15 मिनट आगे रहती थी, जो देखकर सब रो पड़े। रोहित ने सवाल उठाते हुए कहा-

Advertisement
  • क्या यह मैकेनिकल फेलियर था?
  • टेकऑफ से पहले जांच किसने की?
  • टेकलॉग, एयरवर्थी रिपोर्ट कहां है?
  • क्या रूटीन मेंटेनेंस नहीं हुआ था?
  • हैंगर सीसीटीवी फुटेज कहां है?
  • हेवी मेंटेनेंस कब हुआ और वह रिपोर्ट कहां है?

उन्होंने सरकार से अपील की कि जांच एजेंसियां इस दिशा में सर्च करें। रोहित ने 12 फरवरी को एनसीपी मर्जर पर अजीत पवार की इच्छाओं पर बात करने की भी घोषणा की।

साजिश के आरोप

कई नेताओं ने साजिश का आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अजीत पवार की मौत राजनीतिक साजिश हो सकती है, क्योंकि वे भाजपा छोड़कर शरद पवार की एनसीपी में लौटने की सोच रहे थे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि अजीत पवार की मौत संदिग्ध है और इसमें पर्दे के पीछे कुछ हुआ है। उन्होंने इसे जस्टिस लोया की मौत से जोड़ा।

ये भी पढ़ें: Ghooskhor Pandat Controversy: देशभर में बवाल के बाद मेकर्स का बड़ा फैसला, 'घूसखोर पंडत' का बदलेगा नाम, Netflix ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड