अपडेटेड 19 February 2026 at 16:17 IST
AI Impact Summit 2026: गलगोटिया रोबोट डॉग डिस्पले मामले में सरकार लेगी एक्शन? केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दिया ये संकेत
Galgotias University controversy: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद को लेकर चिराग पासवान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये चिंता का विषय है। दुनिया के सामने कहीं ना कहीं हमारे देश की गलत छवि प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है।
- भारत
- 2 min read

Chirag Paswan on Galgotias University Controversies: दिल्ली में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट (India AI Impact Summit 2026) के दौरान गलगोटिया यूनिवर्सिटी अचानक सुर्खियों में आ गई, क्योंकि समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी (Galgotias University) ने एक रोबोटिक डॉग मशीन को अपने छात्रों द्वारा विकसित बताया, लेकिन बाद में पता चला कि वो रोबोट मशीन तो चीन में बनाई गई है। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर मामला तेजी से वायरल हो गया, इसी बीच यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट को सफाई देनी पड़ी और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगनी पड़ी। इस विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बयान भी सामने आया है।
चिराग पासवान ने कहा- ‘ये चिंता का विषय है’
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के चीन में बने रोबोट डॉग के डिस्प्ले पर हुए विवाद को लेकर कहा कि ये चिंता का विषय है। चिराग पासवान ने कहा- ‘अभी यह समिट चल रहा है। जिस तरीके से दुनिया के सामने कहीं ना कहीं गलत छवि में हमारे देश को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। इसपर क्या कार्रवाई की जाएगी, मुझे लगता है जल्द ही सरकार ये तय कर लेगी।’
चीन के रोबोट को अपना बताने पर छिड़ी बहस
गलगोटिया यूनिवर्सिटी की ओर से इस तरह चीन के रोबोट को अपना बताने पर देश-दुनिया में बहस छिड़ गई है। यहां तक चीनी मीडिया में इसको खूब उठाया गया है। चीनी मीडिया ने इस वीडियो को अलग-अलग ट्विटर हैंडल से खूब वायरल किया। दूसरी ओर गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह को भी काफी सर्च की जा रही हैं। AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी की तरफ से प्रोफेसर रिप्रजेंटेटिव थीं और उन्होंने ही चीन के रोबोट को गलगोटिया द्वारा तैयार किया गया बताया था। हालांकि, यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर इसको साफ कर दिया है कि उसने ऐसा कुछ दावा नहीं किया है।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 19 February 2026 at 16:17 IST