दिल्ली में पत्ता साफ, अब पंजाब में फंसी 'आप'! सच में भगवंत मान की कुर्सी पर बैठेंगे केजरीवाल? बृजभूषण के दावे से खलबली

11 सालों के बाद AAP ने दिल्ली की सत्ता गंवा दी है। अब पंजाब में AAP सरकार पर संकट के बादल मंडराने का दावा किया जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Brijbhushan big claim on Punjab AAP Government
Brijbhushan big claim on Punjab AAP Government | Image: PTI

Punjab Government in Trouble?: दिल्ली चुनाव के बाद पंजाब की सियासत में हलचल तेज होने लगी है। बीते दिन कांग्रेस विधायक प्रताप बाजवा ने AAP के 30 विधायकों के संपर्क में होने का बड़ा दावा किया, जिसके बाद राज्य में सियासी भूचाल आ गया है। अब पूर्व BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी पंजाब की AAP सरकार के कभी भी गिरने की बात कह दी है। इन दावों के बीच आज अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को लेकर दिल्ली में आज एक अहम बैठक करने जा रहे हैं।

दिल्ली चुनाव में तो आम आदमी पार्टी को इस बार तगड़ा झटका लगा ही। 11 सालों के बाद AAP ने दिल्ली की सत्ता गंवा दी है। अब पंजाब में AAP सरकार पर संकट के बादल मंडराने का दावा किया जा रहा है।

बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा

अब गोंडा से पूर्व BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी पंजाब की AAP सरकार को लेकर बड़ी भविष्णवाणी कर दी है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का भविष्य संकट में है। पंजाब में AAP सरकार कभी भी गिर सकती है। साथ ही बृजभूषण ने यह भी कहा कि AAP संयोजक केजरीवाल कभी कोई चुनाव नहीं जीतेंगे।

आज पंजाब को लेकर दिल्ली में AAP की अहम बैठक

पंजाब की सियासत को लेकर मची उथल-पुथल के बीच आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की एक अहम बैठक होने जा रही है। पार्टी की पंजाब इकाई में बढ़ते असंतोष की अटकलों के बीच केजरीवाल ने पंजाब के CM भगवंत मान और पंजाब के सभी AAP विधायकों-मंत्रियों के साथ मीटिंग बुलाई है। दिल्ली के कपूरथला हाउस में यह बैठक सुबह 11 बजे होनी है। हालांकि पार्टी ने इस बैठक को नियमित रणनीति सत्र ही करार दिया है।

Advertisement

दिल्ली के बाद पंजाब की इकलौता राज्य है जहां आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में है। जबसे दिल्ली चुनाव के नतीजे आए है, तब से ही पंजाब को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कोई कह रहा है कि पंजाब की AAP सरकार भी अब खतरे में है। वहीं कोई ये भी दावा कर रहा है कि भगवंत मान को हटाकर केजरीवाल अब पंजाब के CM बन सकते हैं। इन अटकलों-दावों के बीच AAP की यह बैठक अहम मानी जा रही है।

AAP के 30 विधायक हमारे संपर्क में- प्रताप सिंह बाजवा

इस बीच पंजाब के नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बीते दिन अपने एक बयान में कहा था कि आम आदमी पार्टी के करीब 30 विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान ने पंजाबियों को बेवकूफ बनाने और वोट लेने के लिए कई बड़े-बड़े वादे किए थे AAP ने अबतक महिलाओं को 1000 रुपये हर महीने नहीं दिए हैं।

Advertisement

...तो भगवंत मान को हटाकर खुद CM की कुर्सी पर बैठेंगे केजरीवाल?

वहीं, पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन से नवनिर्वाचित BJP विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि केजरीवाल अब भगवंत मान को हटाकर पंजाब के CM बनेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जा रहा है कि केजरीवाल यह कहते हुए भगवंत मान को अक्षम घोषित कर देंगे कि भगवंंत मान ने महिलाओं को 1,000 रुपये देने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर नियंत्रण जैसे वादे पूरे नहीं किए। इसके बाद वह खुद पंजाब की कमान संभाल लेंगे। हालांकि आम आदमी पार्टी इन दावों को सिरे से खारिज कर रही है।

यह भी पढ़ें: 'INDI गठबंधन पर कुछ नहीं कहना, कहता हूं तो बवाल....' ; J&K सीएम उमर अब्दुल्ला ने ऐसा क्यों कहा?

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड