'कांग्रेस की बर्बादी के लिए सिर्फ राहुल गांधी..', हरियाणा चुनाव परिणाम पर प्रमोद कृष्णम का बड़ा हमला

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जब से कांग्रेस छोड़ी है तब से वो लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं और खासकर राहुल गांधी को वो सबसे ज्यादा अपने निशाने पर लेते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rahul Gandhi and Acharya Pramod
'कांग्रेस की बर्बादी के लिए सिर्फ राहुल गांधी..', हरियाणा चुनाव परिणाम पर प्रमोद कृष्णम का बड़ा हमला | Image: PTI/File

Acharya Pramod Krishnam Attack on Rahul Gandhi : हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद से कांग्रेस का हर नेता हैरत में है। एक ओर जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हरियाणा में कांग्रेस की हार के बाद डिफेंड करने में लगे हैं तो वहीं विपक्षी नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी ने देश के बाहर जाकर देश विरोधी बयान दिए थे जिसमें उन्होंने देश की मौजूदा सरकार और हिन्दुत्व पर निशाना साधा था। अब पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस की बर्बादी के लिए सिर्फ राहुल गांधी ही जिम्मेदारी हैं।


आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जब से कांग्रेस छोड़ी है तब से वो लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं और खासकर राहुल गांधी को वो सबसे ज्यादा अपने निशाने पर लेते हैं। उन्होंने एक बार फिर हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता सनातन का विरोध करने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगी। हरियाणा में ये जीत सनातन राष्ट्र भारत की जीत है। राहुल गांधी को लोगों ने अस्वीकार कर दिया है। उनके फैसले देश के खिलाफ होते हैं।


जो हार की वजह बना वही हार की समीक्षा कर रहाः आचार्य प्रमोद कृष्णम

प्रमोद कृष्णम ने हमला जारी रखते हुए आगे कहा कि राहुल गांधी जो हरियाणा में हार की समीक्षा कर रहे हैं उन्हें अपनी समीक्षा करनी चाहिए। जिसकी वजह से कांग्रेस लगातार हार रही है। ये कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि जिसकी वजह से कांग्रेस हार रही है वही हार की समीक्षा करने बैठा है। कांग्रेस को आत्मअवलोकन करना चाहिए अगर ऐसा नहीं किया तो वो आने वाले समय में झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव भी हारेंगे। हरियाणा की हार राहुल गांधी के देश विरोधी बयानों की हार है ये हार सनातन विरोध करने वालों की हार है। हरियाणा की हार का अगर कोई मुख्य कारण है तो वो हैं राहुल गांधी।

राहुल वामपंथी सनातन विरोधियों से घिरे हुए हैंः आचार्य प्रमोद कृष्णम

राहुल गांधी के चारो ओर वामपंथी और संनातन विरोधी लोगों का गैंग है, जिसकी वजह से वो लगातार सनातन के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि अब कांग्रेस को बड़े बदलाव की जरूरत है। मल्लिकार्जुन खड़गे जी को इस्तीफा दे देना चाहिए। राहुल गांधी से दूरी बनाते हुए कांग्रेस की कमान अब प्रियंका गांधी को दे देनी चाहिए। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को शर्म आनी चाहिए वो कहते हैं हरियाणा में ईवीएम में गड़बड़ी और जम्मू कश्मीर में ईवीएम ठीक है। कांग्रेस की बर्बादी के लिए कोई जिम्मेदार है तो वो सिर्फ राहुल गांधी जितना जल्दी हो सके कांग्रेस को राहुल गांधी से छुटकारा पाना चाहिए। 

Advertisement

यह भी पढ़ेंः 'हुड्डा को ले डूबे राहुल जी, आप तो सच में बहुत बड़ी 'पनौती', हरियाणा की हार पर प्रमोद कृष्णम का तंज

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड