'कुणाल कामरा एक किराए का कॉमेडियन, वो पैसों के लिए...', एकनाथ शिंदे पर अभद्र टिप्पणी को लेकर भड़के शिवसेना सांसद; दी चेतावनी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी पर पार्टी सांसद नरेश म्हास्के ने कहा, 'कुणाल कामरा एक किराए के कॉमेडियन हैं'।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Kunal Kamra against Eknath Shinde
एकनाथ शिंदे पर कुणाल कामरा ने की अभद्र टिप्पणी | Image: Instagram

कॉमेडियन कुणाल कामरा को अपने शो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया। शिवसेना (शिंदे गुट) की शिकायत के बाद कुणाल कामरा पर FIR दर्ज की गई है। अब कॉमेडियन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इधर शिंदे के खिलाफ कामरा की आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ता आक्रोश में हैं, उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। अब पूरे विवाद पार्टी सांसद नरेश म्हास्के ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कुणाल कामरा को किराए का कॉमेडियन करार दिया है।

शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी पर पार्टी सांसद नरेश म्हास्के ने कहा, "कुणाल कामरा एक किराए के कॉमेडियन हैं, और वह कुछ पैसों के लिए हमारे नेता पर टिप्पणी कर रहा हैं। महाराष्ट्र की बात तो दूर, कुणाल कामरा पूरे भारत में कहीं भी स्वतंत्र रूप से नहीं जा सकते, शिवसैनिक उन्हें उनकी जगह दिखा देंगे। पहले तो अपनी गलत के लिए माफी मांगे। पुलिस को कॉमेडियन पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए।

कुणाल कामरा को करारा जवाब मिलेगा- नरेश म्हास्के

नरेश म्हास्के ने शिवसेना (यूबीटी) पर हमला बोलते हुए कहा कि हमें संजय राउत और शिवसेना (यूबीटी) के लिए दुख है कि उनके पास हमारे नेता पर टिप्पणी करने के लिए कोई पार्टी कार्यकर्ता या नेता नहीं बचा है, यही वजह है कि वे इस काम के लिए उनके (कुणाल कामरा) जैसे लोगों को काम पर रख रहे हैं। हम बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा का पालन करते हैं, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कुणाल कामरा न तो महाराष्ट्र में और न ही देश में कहीं भी स्वतंत्र रूप से घूम सके। कुणाल कामरा को करारा जवाब मिलेगा और वह आकर अपनी गलती के लिए माफ़ी मांगेंगे।

कुणाल कामरा ने शिंदे को क्या कहा था?

बता दें कि कुणाल कामरा ने ही खुद 23 मार्च को अपने एक्स अकाउंट पर अपने शो से एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी घटनाओं का मजाक उड़ाते नजर आए। उन्होंने शिंदे को ‘गद्दार’ तक करार दिया और कहा- “मेरी नजर से तुम देखो तो गद्दार नजर वो आए। हाय!” वो शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट बंटने की घटना के बारे में बात कर रहे थे। वो बॉलीवुड सॉन्ग ‘दिल तो पागल है’ की ट्यून में महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर गाना गा रहे थे जिसमें वो साफ-साफ एकनाथ शिंदे पर हमला बोलते देखे जा सकते हैं।  

Advertisement

 हैबिटेट स्टैंडअप कॉमेडी सेट पर तोड़फोड़

इधर कुणाल कामरा के कमेंट पर शिवसेना आगबबूला है। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में जाकर तोड़फोड़ की, जहां कुणाल कामरा परफॉर्म कर रहे थे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हैबिटेट स्टैंडअप कॉमेडी सेट पर तोड़फोड़ की। यह शो इसी स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है।
 

यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: एकनाथ शिंदे को 'गद्दार' बताना कुणाल कामरा को पड़ा भारी, लटकने लगी गिरफ्तारी की तलवार; FIR दर्ज

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड