अपडेटेड 13 March 2025 at 18:11 IST

औरंगजेब की तारीफ के बाद बैकफुट पर अबू आजमी? जुमे के दिन होली पर कहा- हिंदू भाइयों से निवेदन है कि छेड़ने के लिए रंग...

औरंगजेब की प्रशंसा करने के बाद खुद को चौतरफा घिरते देख SP नेता अबू आजमी ने अपने विवादित बयान पर पीछे कदम हटाते हुए माफी मांग ली थी। अब होली को लेकर दिया ये बयान

Follow : Google News Icon  
abu-azmi
औरंगजेब की तारीफ के बाद बैकफुट पर अबू आजमी? जुमे के दिन होली पर कहा- हिंदू भाइयों से निवेदन है कि छेड़ने के लिए रंग... | Image: Facebook- Abu Azmi

SP Leader Abu Azmi on Holi: 3 मार्च के दिन मुगल सम्राट औरंगजेब की तारीफ में महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने उसे क्रूर शासक की बजाए एक इंसाफ पसंद बादशाह बता दिया। इसके बाद पूरे देश में अबू आजमी की निंदा हुई। अबू आजमी के इस बयान के तुरंत बाद महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का बयान आता है कि ये देशद्रोह है। औरंगजेब एक क्रूर शासक था अपने बयान पर माफी मांगे अबू आजमी। पहले तो अबू आजमी ने ये कह दिया था कि वो अपने बयान पर कायम लेकिन स्थिति बिगड़ती देख अबू आजमी ने माफी भी मांगी और अपने बयान से पीछे भी हटे। अब होली को लेकर एक बार फिर अबू आजमी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है हालांकि इस बार वो सतर्क होकर बयानबाजी करते हुए दिखाई दिए।


महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म (एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम) पर ये कहते हुए देखे जा सकते हैं कि 'महाराष्ट्र  रमज़ान में जुम्मा और होली का त्यौहार साथ आ रहे है। मेरा बिरादराने वतन मेरे हिंदू भाइयों से निवेदन है कि किसी को छेड़ने के लिए उनपर रंग ना डालें और मुस्लिम भाइयों से गुजारिश है अगर कही कोई आप पर रंग डालता भी है तो सब्र कीजिए। हमारी हमेशा कोशिश होनी चाहिए कि आपसी भाईचारगी बढ़े और सब साथ मिलकर रहे।' सपा नेता ने /ये भी कहा था, 'राजा लोग अपनी संपत्ति के लिए संघर्ष किया करते थे धर्म के नाम पर नहीं। अगर धर्म के नाम के पर हिन्दू-मुस्लिम करते तो कितने हिन्दू मुस्लिम बन जाते? फिर कह रहा हूं कि औरंगजेब ने मंदिर भी तोड़े और मस्जिद भी तोड़े। अगर हिन्दू औरंगजेब के खिलाफ होते तो 34 फीसदी हिन्दू उनके साथ नहीं होते।' सपा नेता का ये बयान बता रहा है कि बीते दिनों औरंगजेब की तारीफ उन्हें कितनी भारी पड़ी है। आइए आपको बताते हैं कि औरंगजेब को लेकर क्या बोले थे अबू आजमी और फिर कैसे अपने बयान से बैकफुट पर आकर माफी मांगी।


क्या था मामला?

3 मार्च दिन सोमवार को अबू आजमी मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुगल सम्राट औरंगजेब की तारीफ कर दी। जब एक पत्रकार ने उनसे ये भी पूछ लिया कि क्या आप औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानते हैं तो इसके जवाब में अबू आजमी ने कह दिया- 'बिलकुल नहीं, मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं। उसने अपने शासनकाल में कई हिन्दू मंदिर बनवाए थे। औरंगजेब के  हिंदुस्तान सोने की चिड़िया था। औरंगजेब के शासनकाल को देखकर ही अंग्रेज भारत आए थे। औरंगजेब एक इंसाफ पसंद बादशाह था।' इसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने सबसे पहले अबू आजमी के खिलाफ इस बयान को लेकर मोर्चा खोला। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने छत्रपति शंभाजी महाराज को 40 दिनों तक तड़पाने के बाद उनकी हत्या कर दी थी। अबू आजमी को इस बयान पर शर्म आनी चाहिए। उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।


विवादित बयान पर चौतरफा घिरे अबू आजमी, मांगी माफी

अबू आजमी खिलाफ इस विवादित बयान को लेकर 3 मार्च की देर रात को ही मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन और ठाणे में शिकायत दर्ज हो गई और देखते ही देखते अबू आजमी अपने बयान पर चौतरफा घिरने लगे। इस दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव भी उतनी मजबूती से अबू आजमी का समर्थन नहीं कर पाए जितनी मजबूती से उन्हें करना चाहिए था। पहले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे उसके बाद उद्धव बाला साहेब ठाकरे के नेता आनंद दुबे, बीजेपी नेता और अमरावती से पूर्व सांसद नवनीत राणा उनके पति रवि राणा और अयोध्या तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंस आचार्य, सहित कई लोगों ने एक साथ अबू आजमी पर हमला बोल दिया। औरंगजेब की प्रशंसा करने के बाद खुद को चौतरफा घिरते देख सपा नेता अबू आजमी ने अपने विवादित बयान पर पीछे कदम हटाते हुए माफी मांग ली।

Advertisement


अबू आजमी की जीभ काटकर लाने वाले को 25 करोड़ रुपयों का ईनाम

अबू आजमी के विवादित बयान को लेकर अयोध्या तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज जी ने फरमान सुना दिया। उन्होंने महाराष्ट्र सपा नेता अबू आजमी के मुगल सम्राट औरंगजेब के महिमामंडन को लेकर नाराजगी जताई। अबू आजमी की जीभ काटने का फरमान जारी कर ऐसा करने वाले शख्स पर ईनाम देने की बात भी कह दी थी। जगद्गुरु परमहंस आचार्य जी महाराज ने कहा था,'जो व्यक्ति अबू आजमी की जीभ काट कर लायेगा उसे 25 करोड़ रुपए का हम ईनाम देंगे। साथ ही उसके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो उसको फांसी तक पहुंचाया जाए, अगर ऐसा नहीं होगा तो हम साधु संत अयोध्या से महाराष्ट्र के लिए कूच करेंगे।'

यह भी पढ़ेंः औरंगजेब वाले बयान पर सपा नेता अबू आजमी कायम, कहा- कार्रवाई करना है तो करिए लेकिन वो खिलाफ होते तो 34% हिंदू उनके साथ...

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 13 March 2025 at 18:11 IST