आतिशी को मिला दिल्ली CM पद... तो BJP ने जारी कर दिया पोस्टर, जो लिखा उसपर सियासी तूफान आना तय है
BJP ने आतिशी के 'कठपुतली मुख्यमंत्री' करार दिया है। भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की नई CM दिखाई दे रही हैं।
- भारत
- 2 min read

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के लिए आतिशी के नाम का ऐलान कर दिया, जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे और आतिशी को नए मुख्यमंत्री के रुप में नामित करने के लिए बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है।
बीजेपी ने आतिशी के 'कठपुतली मुख्यमंत्री' करार दिया है। इसको लेकर भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी दिखाई दे रही हैं। पोस्टर में केजरीवाल आतिशी को उंगलियों पर नचाते दिख रहे हैं।
नाम बदलने से चरित्र नहीं बदलता- वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि चेहरा बदल देने से आम आदमी पार्टी का चरित्र नहीं बदलेगा। अपने मंत्रिमंडल की साथी जो भ्रष्टाचार के प्रारूप में शामिल रहीं हैं, उन आतिशी को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित करना दिल्ली को अराजकता की तरफ धकेलने का उनका प्रारूप है।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी चेहरा बदलकर मेकओवर करना चाहती है। गुनाहगार अरविंद केजरीवाल जब शराब घोटाले में जेल जा रहे थे तो उन्होंने अपने विभागों का बंटवारा किया। कई विभाग अपने मंत्री कैलाश गहलोत को दिए, जेल में पहले से बंद मनीष सिसोदिया ने मुंह बंद रखने की कीमत मांगी, उस कीमत के बदले कैलाश गहलोत से विभाग छीनकर आतिशी को दिए गए। मुख्यमंत्री के लिए आतिशी का नाम आया तो मनीष सिसोदिया का दबाव आज फिर काम किया।
Advertisement
आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री
मंगलवार, 17 सितंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक दल की मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लगी कि आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी मार्लेना राजधानी की कमान संभालेंगी। आतिशी की गिनती दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की भरोसेमंद और करीबियों में होती हैं।
Advertisement
दिल्ली सरकार में इकलौती महिला मंत्री हैं और सबसे अधिक विभागों की भी जिम्मेदारी आतिशी ने संभाल रखा है। अब आतिशी के कंधे पर नई जिम्मेदारी आने वाली है। देखना होगा कि आतिशी केजरीवाल के भरोसे पर कितना खरा उतरती हैं। हालांकि, उन्हें यह जिम्मेदारी अगले चुनाव तक ही दी है।