अपडेटेड 12 April 2024 at 16:39 IST

AAP में प्रतिभा का अकाल? केजरीवाल सत्ता के मोह में मदमस्त जेल से सरकार चलाने पर आतुर- बांसुरी स्वराज

बांसुरी ने कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सत्ता के मोह में इतने मदमस्त हैं कि वे जेल से सरकार चलाने पर आतुर हैं।

Follow : Google News Icon  
Bansuri Swaraj
बांसुरी स्वराज | Image: ANI

Bansuri Swaraj on Arvind Kejriwal: बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है। बांसुरी ने केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा न देने को लेकर तीखा प्रहार किया है।

बांसुरी ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है, दिल्ली देश का दिल है और ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सत्ता के मोह में इतने मदमस्त हैं कि वे जेल से सरकार चलाने पर आतुर हैं और सीएम की कुर्सी न छोड़ने पर अडिग हैं।

क्या आम आदमी पार्टी में प्रतिभा का अकाल है- बांसुरी स्वराज

बीजेपी उम्मीदवार ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आम आदमी पार्टी में प्रतिभा का अकाल है? आपके पास 60 से अधिक विधायक हैं। क्या उनमें से एक भी मुख्यमंत्री बनने की योग्यता नहीं रखता? आप दिल्ली की जनता का अहित करना बंद कीजिए। अपने दल में से किसी एक चुनिए और दिल्ली की जनता का अहित करना बंद करिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि रही बात आज उनकी प्रेस कॉंफ्रेंस की तो जो उन्होंने जो अजीब-अजीब से भविष्यवाणियां की हैं, ये उनके ज्योतिष विज्ञान की ज्ञाता मैं तो नहीं हूं।  

दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी- AAP

Advertisement

दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "भाजपा और LG द्वारा जो संवैधानिक संकट की बात बार-बार कही जा रही है उससे साफ साबित होता है कि भाजपा, जो दिल्ली में कभी चुनाव नहीं जीत पाई, उन्हें मालूम है कि आज भी अगर दिल्ली में चुनाव हो जाएं तो अरविंद केजरीवाल जीत जाएंगे। इसलिए एक षडयंत्र के तहत दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी भाजपा की केंद्र सरकार कर रही है।

इसे भी पढ़ें : सोनिया ने रायबरेली छोड़ दी, कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार, पतन की पराकाष्ठा- शिवराज का प्रहार

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 12 April 2024 at 16:29 IST