'AAP' ने CM भगवंत मान के आवास पर 'छापे' की निंदा की, चुनाव आयोग ने कमरे बंद होने का दावा किया

चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि नकदी बांटने के संबंध में शिकायत मिली थी और इसका निपटारा 100 मिनट के भीतर किया जाना था, लेकिन तलाशी की अनुमति नहीं दी थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Punjab Chief Minister bhagwant mann
'AAP' ने CM भगवंत मान के आवास पर 'छापे' की निंदा की | Image: PTI

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित आवास के बाहर बृहस्पतिवार को उस दौरान नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जब निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले यहां पैसा वितरित किए जाने के आरोपों के बाद मान के परिसर की तलाशी लेने की कोशिश की थी। राष्ट्रीय राजधानी में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के लिए प्रचार कर रहे मान ने निर्वाचन आयोग और दिल्ली पुलिस पर पलटवार करते हुए उनपर आरोप लगाया कि वे बीजेपी के इशारे पर पंजाबियों को 'बदनाम' करने की कोशिश कर रहे हैं।

'आप' के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सहित पार्टी के नेताओं ने मान का बचाव किया और निर्वाचन अधिकारियों पर बीजेपी द्वारा खुलेआम पैसे बांटने पर आंखें मूंद लेने का आरोप लगाया। निर्वाचन आयोग की टीम ने दिल्ली पुलिस के पुलिसकर्मियों के साथ दो घंटे तक आवास पर तलाशी ली, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि नकदी बांटने के संबंध में शिकायत मिली थी और इसका निपटारा 100 मिनट के भीतर किया जाना था, लेकिन तलाशी लेने की अनुमति नहीं दी गई।


ऐप के जरिए मिली शिकायत

अरविंद केजरीवाल बताया कि एक आधिकारिक ऐप के जरिए शिकायत मिली थी। नई दिल्ली जिला निर्वाचन कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'नयी दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में नकद रुपयों के कथित वितरण के संबंध में सी-विजिल शिकायत संख्या 1282744 के जवाब में कार्रावई की गई, जो एसी-40, नयी दिल्ली के अधिकार क्षेत्र में आता है।' प्रोटोकॉल के अनुसार, नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की उड़नदस्ता टीम को नियंत्रण कक्ष द्वारा शिकायत की जांच करने तथा निर्धारित 100 मिनट की समय-सीमा के भीतर उचित कार्रवाई करनी होती है।


CM मान ने एक्स पोस्ट पर लगाए आरोप

मान ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह आरोप भी लगाया कि निर्वाचन आयोग को दिल्ली चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा खुलेआम पैसे बांटा जाना नजर नहीं आ रहा है और यह (आयोग) इसके बजाय उनके आवास पर छापा मारने की कोशिश कर रहा। आयोग की उड़नदस्ता टीम परिसर में प्रवेश करने में सफल रही, लेकिन वह कमरों की तलाशी नहीं ले सकी। कपूरथला हाउस से बाहर आते हुए निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा, 'तलाशी नहीं ली जा सकी क्योंकि कमरे बंद थे। हम अनंत काल तक इंतजार नहीं कर सकते और अब वापस जा रहे हैं।'

Advertisement


तलाशी लिए बिना ही लौट आए 8 सदस्य

पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने दावा किया कि टीम के आठ सदस्यों को अनुमति दी गई थी, लेकिन वे तलाशी लिए बिना ही लौट गए। वहीं, आयोग के एक अधिकारी ने पहले बताया कि कपूरथला हाउस से पैसे बांटे जाने की एक शिकायत मिलने के बाद तलाशी के लिए मान के आवास पर एक टीम पहुंची है, लेकिन प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए पांच फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को मतगणना होगी।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस में लाऊंगा आंतरिक क्रांति- राहुल गांधी का बड़ा बयान

Published By:
 Ravindra Singh
पब्लिश्ड